India vs Ireland Live Score: वैभव सूर्यवंशी नहीं... इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू, किसने जीता टॉस?

India vs Ireland Live Score, 2nd T20I 2026: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारत और आयरलैंड की टीम्स दूसरे टी20 मुकाबले के लिए आमने-सामने हैं. भारतीय टीम पहले मैच में मिली करारी हार के बाद दमदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरी है.

Advertisement
भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: SLC) भारत-आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20. (Photo: SLC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेलफास्ट,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (28 जून) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में है. मुकाबले में भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा है. वैभव के डेब्यू का इंतजार और लंबा हो चुका है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला 34 रनों से गंवा बैठी थी. ऐसे में ये मुकाबला जीतना टीम इंडिया के बेहद जरूरी है, नहीं तो वो सीरीज गंवा देगी. वैसे भी भारत ने लंबे अरसे से कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाया है. भारत-आयरलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 8 मुकाबले में जीत दर्ज की. जबकि आयरलैंड को एक मैच में सफलता हासिल हुई. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

Advertisement

मुकाबले में आयरलैंड की प्लेइंग-11: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »