14 विकेट लेकर इस युवा खिलाड़ी ने मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से रौंद भारत ने किया क्लीन स्वीप

भारत U-19 ने ऑस्ट्रेलिया U-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के हीरो रहे तन्मय बलोदा, जिन्होंने मैच में कुल 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.

Advertisement
तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 विकेट लेकर मचाया धमाल (Photo: Haryana Cricket Association) तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 विकेट लेकर मचाया धमाल (Photo: Haryana Cricket Association)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में भी अपना दबदबा कायम रखा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 10 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा स्पिनर तन्मय बलोदा ने अकेले ही मैच में 14 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.

Advertisement

पहली पारी में ही ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 174 रन पर ही सिमट गई. तन्मय बलोदा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए.

ऑस्ट्रेलिया के 174 रन के जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया. भारत ने पहली पारी में 315 रन बनाए और 141 रन की बढ़त हासिल की. कप्तान यशबर्धन चौहान ने 52 रन बनाए, जबकि अभिप्राय बिस्वास ने शानदार 73 रन की पारी खेली. तन्मय बलोदा ने भी 28 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी.

दूसरी पारी में फिर बरसे तन्मय

141 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन तन्मय बलोदा ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 151 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ICC Ranking: श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए सुपरस्टार, करियर की बेस्ट रैंकिंग में मारी एंट्री, विराट कोहली को हो गया बड़ा नुकसान

तन्मय ने दूसरी पारी में 19.5 ओवर गेंदबाजी की और 41 रन देकर 8 विकेट झटके. इस तरह उनके खाते में मैच में कुल 14 विकेट आए, पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 8 विकेट.

भारत को मिला सिर्फ 11 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया के 151 रन पर सिमटने के बाद भारत के सामने जीत के लिए केवल 11 रन का लक्ष्य था. भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बिना किसी विकेट के नुकसान के महज कुछ गेंदों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया.

पहले टेस्ट मैच में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को राजकोट में एक पारी और 48 रनों से हराया. इस दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इससे पहले भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था. अब यूथ टेस्ट सीरीज में भी भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने रच दिया नया इतिहास, विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड ध्वस्त, बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Advertisement

रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे तन्मय

तन्मय बलोदा की कहानी इस प्रदर्शन को और खास बनाती है. उन्हें भारत की अंडर-19 मल्टी-डे टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. बीसीसीआई ने सितंबर में उन्हें रोहित यादव की जगह टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी थी.

मौका मिलते ही तन्मय ने ऐसा प्रदर्शन किया कि अब उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही टेस्ट में 14 विकेट लेकर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: जब एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट किया, फिर भी हार गया मैच, जानिए कहानी

कौन हैं तन्मय बलोदा?

18 साल के तन्मय हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं. तन्मय को पहले टेस्ट मैच में टीम में जगह नहीं मिली थी. दूसरे मैच में मौका मिलते ही तन्मय ने कमाल का प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

उन्होंने इसी साल जनवरी में हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने पहले मैच में उन्होंने असम के खिलाफ 5 विकेट लिए थे और दूसरे मैच में बंगाल के खिलाफ भी 5 विकेट झटके थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »