ICC Ranking: श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए सुपरस्टार, करियर की बेस्ट रैंकिंग में मारी एंट्री, विराट कोहली को हो गया बड़ा नुकसान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतक जड़कर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही अय्यर ने आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगा ली है. आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में अब भारत के चार बल्लेबाज आ गए हैं.

Advertisement
अय्यर ने मारी बड़ी छलांग. (PHOTO: PTI) अय्यर ने मारी बड़ी छलांग. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

आईसीसी (ICC) की ताजा जारी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के लिए दो बिल्कुल अलग तस्वीरें सामने आई हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में तूफानी शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को जबरदस्त फायदा हुआ है. 

जबकि दूसरी तरफ वनडे में गोल्डन डक का शिकार होने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के अंतिम वनडे मुकाबले में विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके थे. 

Advertisement

लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने रनों की आंधी ला दी थी. इस मैच में अय्यर ने महज 43 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शतक रहा.

अय्यर ने मारी टॉप टेन में एंट्री

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रेयस अय्यर 18 स्थान की छलांग लगाकर सीधे करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही टी20 रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में अब भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें ईशान किशन पहले, अभिषेक शर्मा दूसरे, तिलक वर्मा दसवें और अब श्रेयस अय्यर सातवें स्थान पर हैं.

कोहली को वनडे रैंकिंग में हुआ नुकसान

आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली को नीचे खिसकना पड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए थे, जिसके चलते उनके रेटिंग अंक 796 से घटकर 781 रह गए.

Advertisement

इस गिरावट के कारण विराट कोहली दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल बिना मैच खेले दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं, भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 223 रनों की शानदार दोहरी शतकीय पारी के दम पर 841 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर चुके हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »