दिल्ली की जहरीली हवा ने छीना भारत-श्रीलंका ODI मैच! प्रदूषण बना वजह, DDCA ने BCCI से की मैच शिफ्ट करने की मांग

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है. 13 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला वनडे मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम से बाहर शिफ्ट हो सकता है. DDCA ने खराब एयर क्वालिटी और स्टेडियम में चल रहे रेनोवेशन का हवाला देते हुए BCCI से मैच दूसरी जगह कराने की मांग की है.

Advertisement
. दिल्ली में मैच कराने से DDCA का इनकार की बात सामने आई है (Photo: ITG) . दिल्ली में मैच कराने से DDCA का इनकार की बात सामने आई है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

दिल्ली की जहरीली हवा का असर अब क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मुकाबला अब राष्ट्रीय राजधानी में नहीं खेला जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इस मुकाबले को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है. 

सूत्रों के मुताबिक, DDCA ने BCCI को पत्र लिखकर तय तारीख पर मुकाबले की मेजबानी करने में असमर्थता जताई है. इसके पीछे कई वजहें बताई गई हैं, लेकिन सबसे बड़ी चिंता दिल्ली का प्रदूषण स्तर है. इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम में रेनोवेशन का काम भी चल रहा है.

Advertisement

DDCA के एक सूत्र ने Cricbuzz से कहा- रेनोवेशन के काम से ज्यादा हम चाहते हैं कि दिल्ली के AQI की वजह से मैच दूसरी जगह कराया जाए. DDCA का मानना है कि दिसंबर के दौरान राजधानी की हवा की गुणवत्ता खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

पिछले साल दिसंबर में दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 351 दर्ज किया गया था. सोमवार (2 नवंबर) को भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर इसी के आसपास रहा. ऐसे में DDCA किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता.

2017 के टेस्ट मैच का अनुभव भी बना वजह
DDCA की चिंता के पीछे दिसंबर 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेला गया टेस्ट मैच भी है. उस मुकाबले के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों को प्रदूषण के कारण मैदान पर उल्टियां करते देखा गया था. DDCA के सूत्र नहीं चाहते कि उस घटना की पुनरावृत्ति हो. DDCA ने BCCI से इस मुकाबले को अगले साल किसी दूसरी तारीख पर कराने का अनुरोध भी किया है.

Advertisement

बदलना पड़ सकता है वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली में होना था. इसके बाद दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रस्तावित है. दिल्ली से मैच हटने की स्थिति में BCCI को पूरी सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि BCCI पहले ही मैच को दिल्ली से बाहर शिफ्ट किए जाने की खबरों को खारिज कर चुका था. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने 12 अक्टूबर को साफ कहा था कि दिल्ली में होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे को अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरें सही नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि BCCI की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और द्विपक्षीय मुकाबलों का आयोजन एक तय नीति के तहत किया जाता है.

हालांकि, अब खुद DDCA ने मैच दूसरी जगह कराने की मांग कर दी है. ऐसे में BCCI के सामने मुकाबले को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने के अलावा विकल्प सीमित हो सकते हैं. फिलहाल मैच के नए वेन्यू को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »