IND A vs AFG A: आज तो अफगान‍िस्तान की शामत तय, वैभव सूर्यवंशी उड़ाएंगे IPL वाला गर्दा!

IPL 2026 में 776 रन और 237.30 के स्ट्राइक रेट से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का भारत A के लिए पहला वनडे यादगार नहीं रहा और वह सिर्फ 14 रन बना सके. अब 15 वर्षीय बल्लेबाज के पास वापसी का मौका है. भारत A का अगला मुकाबला 11 जून को दांबुला में अफगानिस्तान A से सुबह 10 बजे से है.

Advertisement
दांबुला में बजेगा वैभव का डंका? IPL वाला तूफान फिर उठने को तैयार  (Photo: Getty) दांबुला में बजेगा वैभव का डंका? IPL वाला तूफान फिर उठने को तैयार (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दांबुला ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:56 AM IST

IPL 2026 में गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने वैभव सूर्यवंशी से आज (11 जून) बड़ी उम्मीदें हैं. 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चौंकाने वाले इस युवा बल्लेबाज ने IPL 2026 में 776 रन ठोककर सनसनी मचा दी थी.  उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा, जो पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बना रहा. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्युबेल प्लेयर (MVP) जैसे बड़े सम्मान से भी नवाजा गया. 

Advertisement

इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत A टीम में चयन के रूप में मिला. श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज में जब वैभव को मौका मिला तो उम्मीद थी कि IPL वाला आक्रामक अंदाज यहां भी देखने को मिलेगा.  लेकिन उनका पहला मुकाबला उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. 

श्रीलंका A के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने आत्मविश्वास भरी शुरुआत की.  क्रीज पर आते ही उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और अपनी छोटी पारी में तीन चौके भी जड़े.  ऐसा लग रहा था कि युवा बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की तैयारी में हैं, लेकिन एक गलत फैसला उनकी पारी पर भारी पड़ गया. 

मोहम्मद शिराज की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश में वैभव ने जोखिम उठाया, लेकिन गेंद सीधे श्रीलंका A के कप्तान सहान अराच‍िगे के हाथों में चली गई. सहान ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा और वैभव की पारी 14 रन पर समाप्त हो गई. 

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A Highlights: ऋतुराज का वैभवशाली शतक, फ‍िर गेंदबाजों का कहर... टीम इंड‍िया ने श्रीलंका के जबडे़ से छीना मैच, 8 रनों से म‍िली जीत

Advertisement

हालांकि वैभव बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन भारत A ने मुकाबले में शानदार जज्बा दिखाते हुए श्रीलंका A को 8 रन से हरा दिया. 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका A एक समय जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था.  कप्तान सहान  ने 72 गेंदों पर 74 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. 

मगर आखिरी ओवरों में मैच पूरी तरह पलट गया.  श्रीलंका A ने सिर्फ 10 गेंदों के भीतर अपने अंतिम चार विकेट गंवा दिए.  तेज गेंदबाज अरशद खान ने दबाव के क्षणों में कमाल की गेंदबाजी की और अंतिम ओवर में दो विकेट झटके. इसी ओवर में एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ, जिससे भारत A ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली. 

अब वैभव सूर्यवंशी के सामने खुद को साबित करने का अगला मौका है.  भारत A की टीम 11 जून को अफगानिस्तान A से भिड़ेगी. यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. वैसे वैभव से जुड़े पुराने आंकड़े यही कहते हैं, जब वो किसी मैच में नहीं चले हैं तो उनकी वापसी खतरनाक होती है. 

फैन्स की नजरें एक बार फिर युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी.  सभी को इंतजार है कि क्या वैभव IPL 2026 वाला वही आक्रामक रूप दिखा पाएंगे, जिसने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल कर दिया.  अफगानिस्तान A के खिलाफ मुकाबला उनके लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दमदार वापसी का मौका भी होगा. 

Advertisement

भारत A टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु. 

अफगानिस्तान A टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान, हसन इसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाउदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनीवाल, इशाक रहीमी और फैसल खान अहमदजई. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »