टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, साई सुदर्शन रह गए पीछे, कौन होगा र‍िप्लेसमेंट

Sai Sudharsan Injury Update: साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ रवाना नहीं हो सके हैं. पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे सुदर्शन फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और मेडिकल क्लियरेंस का इंतजार है. फिट नहीं होने पर पहले टेस्ट में उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

Advertisement
श्रीलंका रवाना नहीं हुए साई सुदर्शन, बाकी टीम पहुंची (Photo: X/@OfficialSLC) श्रीलंका रवाना नहीं हुए साई सुदर्शन, बाकी टीम पहुंची (Photo: X/@OfficialSLC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

Sai Sudharsan Injury Update: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है. भारतीय टीम मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका पहुंच गई, लेकिन 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ  नहीं जा सके. 

दरअसल, सुदर्शन अभी भी पैर के अंगूठे (टो) की चोट से उबर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी, जिसके बाद से वह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुदर्शन को अभी तक BCCI की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिली है. ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही वह श्रीलंका जाकर टीम से जुड़ेंगे.

भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है. इसके बाद पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में आयोजित होगा.

श्रीलंका में नंबर 3 पर कौन खेलेगा?
टीम मैनेजमेंट साई सुदर्शन को टेस्ट टीम में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर देखता है. हालांकि इस स्थान पर वह अब तक खुद को पूरी तरह स्थापित नहीं कर पाए हैं और उनके प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

फिर भी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेली गई 81 रन की पारी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है. यदि वह समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो पहले टेस्ट में उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है.

Advertisement

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी और सारांश जैन.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »