IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाएंगे 10 वनडे मुकाबले! आखिर कब और कहां होगी टक्कर, वैभव-अभिषेक मचाएंगे तबाही

आने वाले एक साल में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 10 रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. जिसकी शुरुआत 8 नवंबर से होगी. भारतीय टीम की कोशिश आने वाले टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने की होगी.

Advertisement
भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जोरदार भिड़ंत. (PHOTO: ITGD) भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जोरदार भिड़ंत. (PHOTO: ITGD)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर दोनों टीमें कुल 10 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हो सकती हैं. 

इस ब्लॉकबस्टर भिड़ंत में भारत के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान पर पूरी तरह गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं. दोनों ही खिलाड़ी इस महीने यानी नवंबर में पाकिस्तान से टक्कर लेंगे. 

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत की शुरुआत सबसे पहले अंडर-19 एशिया कप से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाना है. अगर दोनों युवा टीमें अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय करती हैं तो इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की दो बार भिड़ंत हो सकती है.

इस महीने हो सकती है चार बार भिड़ंत? 

इसके अलावा राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भी हाल ही में टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा धुरंधर खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. अगर यहां भी दोनों टीमें फाइनल (29 नवंबर) में पहुंचती हैं तो इस टूर्नामेंट में भी दो बार आमना-सामना तय है. इस तरह इन शुरुआती टूर्नामेंट्स में कुल 4 बार दोनों टीमें टकरा सकती हैं.

Advertisement

एशिया कप के खेले जा सकते हैं 3 मुकाबले

अगले साल जून और जुलाई के दौरान एशिया कप का आयोजन होना है. चूंकि अगला साल वनडे वर्ल्ड कप का है, इसलिए एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक शेड्यूल और ग्रुप्स का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन परंपरा के मुताबिक दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा.

एशिया कप के मौजूदा फॉर्मेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ग्रुप स्टेज में, फिर सुपर-4 स्टेज में और यदि दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया तो फाइनल में यानी कुल 3 बार एक-दूसरे से टकरा सकती हैं.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हो सकते हैं 3 मुकाबले

क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. इस मेगा इवेंट के नए और रोमांचक फॉर्मेट को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज, नए सुपर-7 स्टेज और फिर नॉकआउट या फाइनल मुकाबलों को मिलाकर कुल 3 बार महा-टक्कर देखने को मिल सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »