T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी... ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म, जानें पूरी डिटेल्स

टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप का ये 10वां संस्करण है. भारतीय टीम यदि खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो वो तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होना है. (Photo: PTI) भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होना है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल रविवार (8 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह हाईवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है. उससे पहले शाम 6.30 बजे टॉस होगा.

खिताबी मुकाबले से पहले आयोजकों ने एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया है. यह समारोह रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा. इस खास मौके पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ-साथ मशहूर गुजराती लोक कलाकार फाल्गुनी पाठक अपने शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को और भी शानदार बना देंगे. इस तरह क्रिकेट और म्यूजिक का यह खास संगम खिताबी मुकाबले से पहले फैंस के लिए यादगार पल लेकर आएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, एक बार फिर 'कीवी चैलेंज', सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वो मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था और आखिरी ओवर तक गया. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट हासिल किया था.

देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरने जा रही है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दूसरी बार पहुंचना है. कीवी टीम अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है और इस बार वह अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी.

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारत को कई चीजों का फायदा मिल सकता है. भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेल रही है, साथ ही वह मौजूदा चैंपियन भी है. हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सीरीज में भी भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है. हालांकि एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड ने कई बार भारत को कड़ी चुनौती दी है. टी20 वर्ल्ड कप में तो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement