IND vs NZ: एक साल में 400 छक्के जड़ भारत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी, बनाया गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में भारतीय टीम ने छक्के जड़ने के मामले में इतिहास रच दिया है. भारत ने इस साल सबसे अधिक छक्के जड़े हैं. साल 2026 में भारतीय बल्लेबाज खासतौर पर अभिषेक शर्मा के बल्ले से लगातार रनों की बारिश देखने को मिली है.

Advertisement
भारत ने किया कमाल. (PHOTO: BCCI) भारत ने किया कमाल. (PHOTO: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

भारतीय टी20 टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है. लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारत ने ये बड़ी उलब्धि हासिल की. 

सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने कुछ ऐसा कर लिया जो आज तक दुनिया की कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी थी. 

Advertisement

भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर (एक साल) में टी20 इंटरनेशनल में 400 छक्के जड़ने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. कीवियों के खिलाफ इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 करारे छक्के जड़े और 400 छक्कों का यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया.

अभिषेक, ईशान और संजू ने दिखाया दम

इस साल 40 मैचों में भारत के बल्लेबाजों ने रनों और छक्कों का ऐसा बवंडर उठाया कि बाकी टीमें बहुत पीछे छूट गईं. इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली ऑस्ट्रिया और वेस्टइंडीज की टीमें (224-224 छक्के) भारत के आंकड़े के आसपास भी नहीं भटकतीं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़े 142 छक्के

भारत की तरफ से छक्के उड़ाने में सबसे आगे रहे युवा आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अकेले ही 86 छक्के कूटे. उनके बाद ईशान किशन ने 60 और संजू सैमसन ने 50 छक्के ठोककर इस रिकॉर्ड को बनाने में अहम योगदान दिया. इतना ही नहीं भारत ने इस साल अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही कुल 142 छक्के ठोके हैं, जो किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ एक साल में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो 19 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने गदर मचाना शुरू किया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की आतिशी साझेदारी की.

ईशान किशन ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 23 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत में नमन धीर (33 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (22 रन) ने भी हाथ दिखाए. 

हालांकि, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत भारत को 20 ओवर में 191/8 के स्कोर पर रोक दिया. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »