ईशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्या को पछाड़ा... एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बने

ईशान किशन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच के दौरान हैम‍िल्टन में एक कीर्त‍िमान अपने नाम किया. वो एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाडी बन गए. ईशान के नाम 2026 में 37 पारियों में 1220 रन हो गए हैं.

Advertisement
ईशान किशन का दोहरा धमाका, पहले 2000 T20I रन पूरे किए, फिर सूर्या को पछाड़ा (Photo: X/@BCCI) ईशान किशन का दोहरा धमाका, पहले 2000 T20I रन पूरे किए, फिर सूर्या को पछाड़ा (Photo: X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हैम‍िल्टन ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड की बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला हैम‍िल्टन के सेडन पार्क में रव‍िवार (1 नवंबर) को हुआ. जहां भारतीय टीम के व‍िकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार पारी खेली और एक र‍िकॉर्ड भी अपने नाम किया.

दरअसल, ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में भारतीय क्रिकेटर्स में सबसे आगे हो गए हैं. ईशान किशन के अब 37 मैचों की 37 पार‍ियों में 1220 रन हो गए हैं. इससे पहले यह र‍िकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था. उन्होंने साल 2022 में 31 मैचों की 31 पार‍ियों में  1164 रन बनाए थे.

Advertisement

वहीं अभ‍िषेक शर्मा ने भी इस कैलेंडर ईयर (2026) में 39 मैचों की 39 पार‍ियों में  रन बनाए 1153 रन बनाए हैं. संजू सैमसन ने भी इस साल यानी साल 2026 में 30 मैचों की 30 पार‍ियों में 810 रन बनाए थे.

वैसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने कीर्त‍िमान ऑस्ट्र‍िया के करनबीर स‍िंह के नाम है, उन्होंने 32 मैचों में 1488 रन साल 2025 में बनाए थे. जो एक साल में सबसे ज्यादा है.

वहीं इस ल‍िस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद र‍िजवान है, ज‍िन्होंने साल 2021 में 29 मैचों की 26 पार‍ियों में 1326 रन बाए थे. नंबर 3 पर फ‍ियाज अहमद हैं, ज‍िन्होंने 2025 में 40 मैचों की 37 पार‍ियों में 1251 रन बनाए थे. अब ईशान किशन इस ल‍िस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. ईशान किशन की बात की जाए तो वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 2 बल्लेबाज हैं.

Advertisement

उन्होंने रव‍िवार को हुए मुकाबले में ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 32 बॉल पर 61 रन बनाए. ईशान को ब्लेयर टिकनर ने आउट किया.

2000 टी20 रन क्लब में भी ईशान की एंट्री
वहीं अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम 1024 गेंदों में 2000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (1164 गेंद) दूसरे और ईशान किशन (1345 गेंद) तीसरे नंबर पर आ गए हैं.  ईशान किशन ने 69 पारियों में 2000 T20I रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक और 1 शतक लगाया. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »