Bhuvneshwar Kumar: 1,434 दिन का सूखा खत्म, इंटरनेशनल विकेट तो चटकाया...पर 4 ओवर में लुटा दिए 50 रन!

भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की. लेकिन इसके साथ ही वह काफी महंगे भी साबित रहे. जिस कारण न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले में वापसी करने में सफल रही.

Advertisement
भुवी ने 4 ओवर में दिए 50 रन. (PHOTO: X@BCCI) भुवी ने 4 ओवर में दिए 50 रन. (PHOTO: X@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन मिला-जुला साबित हुआ है. इस मुकाबले में भुवी ने लगभग चार साल यानी 1,434 दिनों के लंबे अंतराल के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया.

वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में उनका यह स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. कीवी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जमकर रन बटोरे और उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 50 रन खर्च कर डाले. भुवी के इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

Advertisement

मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल (6 रन) को आउट कर यह बड़ी सफलता हासिल की. भुवी की एक अच्छी लेंथ वाली गेंद पर मिशेल चकमा खा गए और शॉट खेलने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर कवर-पॉइंट की तरफ हवा में लहरा गई, जहां युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक आसान सा कैच लपककर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. 

इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर का लंबा इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि उनका पिछला अंतरराष्ट्रीय विकेट 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आया था. लंबे समय बाद वापसी के बाद भुवनेश्वर कुमार से फैन्स को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.

न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. कीवी पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने शानदार 70 रनों की पारी खेली, जबकि बेवन जैकोब ने भी 58 रनों का अहम योगदान दिया. 

Advertisement

भारत की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. उनके इस महंगे स्पेल के बावजूद उनका यह कमबैक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाने में सफलता हासिल की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »