संजू सैमसन IN, ईशान किशन OUT... आखिरी T20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

साउथम्प्टन में होने वाला मुकाबला भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण होगा. टी20 टीम की कमान संभालने के बाद वह अब भी पहली जीत की तलाश में हैं. ब्रिस्टल में उन्होंने शानदार कप्तानी पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे.

Advertisement
संजू सैसमन को मिलेगा मौका या फिर बेंच पर बैठेंगे? (Photo: PTI) संजू सैसमन को मिलेगा मौका या फिर बेंच पर बैठेंगे? (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • साउथम्प्टन,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेला जाएगा. सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में प्रतिष्ठा दांव पर होगी. मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से आगे है और आखिरी मैच जीतकर वो स्कोर 4-0 करना चाहेगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा.

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. ऐसे में साउथम्प्टन में भारतीय कप्तान के सामने लगातार हार का सिलसिला तोड़ने की चुनौती होगी. भारत अगर आखिरी मुकाबला जीतता है तो सीरीज 1-3 से खत्म होगी, जबकि हार उसे 0-4 की शर्मिंदगी की ओर धकेल देगी.

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20I को छोड़ दें तो भारतीय टीम इस सीरीज में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती नहीं दे सकी है. खासकर बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. नॉटिंघम में टीम इंडिया सिर्फ 76 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि ब्रिस्टल में कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 80 रनों की पारी के बावजूद टीम 158 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने 159 रनों का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

इस सीरीज में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की रफ्तार के साथ-साथ उछाल भरी गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी है. साउथम्प्टन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस कमजोरी से पार पाना होगा. आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी विकल्प भी सीमित हो गए हैं. 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

Advertisement

प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव संभव
भारतीय टीम आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है. बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे बैटिंग ऑर्डर में संतुलन लाने के लिए विकेटकीपर संजू सैमसन को नंबर-3 पर मौका दिया जा सकता है. ऐसे में ईशान किशन की प्लेइंग-11 से छुट्टी हो सकती है. वहीं युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई भी प्लेइंग-11 में जगह बनाने के दावेदार हैं.

सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है, वहीं रवि बिश्नोई की प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर अंतिम एकादश में एंट्री हो सकती हैय 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम मैनेजमेंट एक और मौका दे सकता है. शॉर्ट गेंदों के खिलाफ उनकी परेशानी सामने आई है, लेकिन भविष्य को देखते हुए उन्हें लगातार मौके दिए जाने की संभावना है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
यह भी पढ़ें: आर्चर vs वैभव की जंग ने मचा दिया तहलका, IPL नेट्स में बिछाया जाल, इंग्लैंड में किया शिकार

Advertisement

भारत का फुल स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »