आर्चर vs वैभव की जंग ने मचा दिया तहलका, IPL नेट्स में बिछाया जाल, इंग्लैंड में किया शिकार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के नेट्स का 22 सेकंड का वीडियो वायरल है, जिसमें जोफ्रा आर्चर वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते दिख रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर वैभव को दो बार आउट करने के बाद दोनों खिलाड़ियों की यह प्रतिद्वंद्विता चर्चा का विषय बन गई है.

Advertisement
IPL से इंग्लैंड तक... आर्चर का गेम प्लान! IPL से इंग्लैंड तक... आर्चर का गेम प्लान!

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच शुरू हुई टक्कर अब क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महज 22 सेकंड का एक वीडियो इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है.

वीडियो में आर्चर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. अब मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर जो कुछ हुआ, उसके बाद इस वीडियो की चर्चा फिर तेज हो गई है.

Advertisement

आईपीएल 2026 के दौरान जब जोफ्रा आर्चर से पूछा गया था कि वह नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को कहां गेंदबाजी करने की योजना बना रहे हैं, तो उनका जवाब था, 'I'll tell you that after the end of the IPL.' यानी, 'मैं इसका जवाब आईपीएल खत्म होने के बाद दूंगा.' उस वक्त यह बयान रहस्यमय लगा और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

अब इंग्लैंड दौरे पर आर्चर ने अपने प्रदर्शन से उस बयान को फिर सुर्खियों में ला दिया है. मौजूदा टी20 सीरीज में वह वैभव सूर्यवंशी को दो बार आउट कर चुके हैं. ऐसा लगने लगा है कि जिस चुनौती की शुरुआत नेट्स में हुई थी, वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले का रूप ले चुकी है.

हालांकि इस कहानी का दूसरा पहलू भी उतना ही दिलचस्प है. वैभव ने भी अपने निडर अंदाज से दुनिया का ध्यान खींचा. सीरीज के एक मुकाबले (जो वैभव का डेब्यू मैच था) में उन्होंने आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया. दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले आर्चर के खिलाफ यह शॉट युवा बल्लेबाज के आत्मविश्वास का बड़ा संदेश था.

Advertisement

... लेकिन आर्चर ने भी जल्दी ही जवाब दिया. अपनी अतिरिक्त गति, उछाल और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर उन्होंने वैभव को लगातार परेशान किया और दो मौकों पर उनका विकेट अपने नाम किया. अनुभवी तेज गेंदबाज ने दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोटी-सी तकनीकी गलती भी भारी पड़ सकती है.

वायरल हो रहा नेट्स का वीडियो इस प्रतिद्वंद्विता को एक नया संदर्भ जरूर देता है. हालांकि केवल इस वीडियो के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि आर्चर ने उसी समय से वैभव के खिलाफ कोई तय रणनीति बना ली थी. लेकिन इतना जरूर साफ है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की शुरुआत आईपीएल के नेट्स में हुई और इंग्लैंड दौरे पर यह प्रतिद्वंद्विता पूरे क्रिकेट जगत की चर्चा बन गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »