ICC T20 Ranking: तिलक वर्मा टॉप-3 में पहुंचे, सूर्यकुमार यादव को लगा झटका, देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने नवीनतम गेंदबाजी चार्ट में क्रमशः तीसरे और सातवें स्थान को बरकरार रखा, जो बुधवार को जारी किया गया.

Advertisement
टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा. टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने नवीनतम गेंदबाजी चार्ट में क्रमशः तीसरे और सातवें स्थान को बरकरार रखा, जो बुधवार को जारी किया गया.

तिलक अब 804 रेटिंग अंकों के साथ अभिषेक शर्मा (दूसरे स्थान) के पीछे हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव एक स्थान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए. वह शीर्ष 10 में एकमात्र अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में चक्रवर्ती (706) और बिश्नोई (674) के अलावा, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी 653 अंकों के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: MI vs DC: अपनी मर्सिडीज कार से तिलक वर्मा को प्रैक्टिस के लिए ले गए रोहित शर्मा, Video वायरल

ऑलराउंडरों की सूची में हार्दिक पंड्या 252 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. अन्य खिलाड़ियों में, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज़ जीत में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया. 37 वर्षीय रशीद ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 1/22, ब्रिस्टल में 1/59 और साउथम्पटन में 2/30 के आंकड़े दर्ज किए, जिससे उन्होंने वानिंदु हसरंगा और वरुण चक्रवर्ती को पछाड़ दिया. रशीद के अब 710 अंक हैं, जो न्यूजीलैंड के जैकब डफी (723) से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test 2025: ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत या फ‍िर दोनों... टीम इंड‍िया की प्लेइंग इलेवन में क‍िसे म‍िलेगा मौका? कप्तान गिल के सामने ये है चुनौती

Advertisement

रशीद के साथी ब्रायडन कार्स ने पिछले दो मैचों में दो विकेट लेकर 16 स्थान की छलांग लगाई और अब 493 अंकों के साथ 52वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के बेन डकेट ने अंतिम टी20 मैच में 46 गेंदों पर 84 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के बाद 48 स्थान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए. वहीं हैरी ब्रुक छह स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 38वें स्थान पर पहुंच गए.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दो पारियों में 40+ के स्कोर के दम पर 14 स्थान की छलांग लगाकर 15वां स्थान हासिल किया, जबकि रोवमैन पॉवेल अंतिम मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाने के बाद शीर्ष 20 में शामिल हो गए. ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने भी प्रगति की, सीरीज में 70 रन और एक विकेट के साथ 16 स्थान की छलांग लगाकर ऑलराउंडर रैंकिंग में 26वें स्थान पर पहुंचे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »