ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 के बेहद करीब... टॉप-5 में भारत के 3 बल्लेबाज, कोहली-रोहित का जलवा कायम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जारी ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक अंक दूर हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-5 में बने हुए हैं. वहीं, जो रूट, श्रेयस अय्यर और जोफ्रा आर्चर को भी ताजा रैंकिंग में फायदा मिला है.

Advertisement
गिल की नंबर-1 कुर्सी पर नजर... (Photo, PTI) गिल की नंबर-1 कुर्सी पर नजर... (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के बाद जारी ताजा ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाए रखी है. वहीं, गिल अब नंबर-1 की कुर्सी हासिल करने से सिर्फ एक रेटिंग अंक दूर रह गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 188 रन बनाने वाले गिल के खाते में अब 801 रेटिंग अंक हैं और वह शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (802 अंक) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं. वहीं, विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

Advertisement

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है. 249 रनों के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए रूट चार स्थान की छलांग लगाकर अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके साथी बेन डकेट ने 11 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि जैकब बेथेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 64वें नंबर पर आ गए हैं.

भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है. वह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं. गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं.

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पांच विकेट लेने के बाद एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे ऊपर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »