वैभव सूर्यवंशी के उप-कप्तान बनने पर भड़के हर्षा भोगले, रेड बॉल क्रिकेट के आंकड़े दिखाकर पूछे सवाल

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई, जबकि सबसे बड़ा सरप्राइज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने के रूप में सामने आया. इस फैसले पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे. (Photo: AFP) वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषित कर दी. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तानी सौंपकर चयनकर्ताओं ने बड़ा दांव खेला है.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई चयन समिति की बैठक में पूर्वी क्षेत्र के छह राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है, जिसमें बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आता है. महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी नेतृत्व जिम्मेदारी है.

Advertisement

हाल के महीनों में उन्होंने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें ईस्ट जोन की उपकप्तानी के रूप में मिला है. हालांकि रेड बॉल क्रिकेट में उनका अनुभव अभी सीमित है. यही वजह है कि इस फैसले पर क्रिकेट जगत में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

वैभव को लेकर हर्षा ने क्या कहा?
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर हैरानी जताई. उन्होंने लिखा, 'मुजे समझ नहीं पा रहा कि वैभव सूर्यवंशी को एक सीनियर रेड बॉल टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने 12 पारियां खेली हैं और 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उसका टैलेंट असाधारण है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अभी सीखने का लंबा सफर बाकी है और वह उसकी शुरुआती सीढ़ी पर हैं.'

Advertisement

हर्षा  भोगले के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई का मानना है कि नेतृत्व की जिम्मेदारी देने से पहले वैभव को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में और अनुभव हासिल करना चाहिए.

ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं. शमी के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि वह लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं. अगर वह दलीप ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं तो राष्ट्रीय टीम में वापसी की उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है.

मुकेश कुमार के पास भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का सुनहरा मौका होगा. वहीं अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, सुदीप कुमार घरामी, अनुकूल रॉय और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे.

ईस्ट जोन का स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »