मुंबई इंडियंस से होगा कप्तान हार्दिक पंड्या का पत्ता साफ? ट्रेड की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलों के बीच फ्रेंचाइजी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अब एमआई ने इन खबरों पर अपना रुख साफ कर दिया है.

Advertisement
 हार्दिक पंड्या को लेकर सस्पेंस बरकरार (Photo: ITG) हार्दिक पंड्या को लेकर सस्पेंस बरकरार (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक को लेकर बातचीत चल रही है. इतना ही नहीं, ये भी कहा जा रहा कि दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी टीम्स भी भारतीय ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं.

Advertisement

इन तमाम अटकलों के बीच अब मुंबई इंडियंस ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. फ्रेंचाइजी ने फिलहाल किसी भी ट्रेड बातचीत से इनकार किया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि पोस्ट-सीजन रिव्यू के बाद सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा.

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पोर्टस्टार से कहा, 'हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी जारी है और टीम के हर पहलू की समीक्षा की जा रही है. मीडिया में चल रही खबरों के विपरीत फिलहाल किसी खिलाड़ी के ट्रेड को लेकर हमारी किसी फ्रेंचाइजी से बातचीत नहीं हो रही है. समीक्षा पूरी होने के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा.' प्रवक्ता ने यह भी कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Fitness: हार्दिक पंड्या का बड़ा फैसला, मुंबई छोड़ अब इस शहर में हुए शिफ्ट

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने ट्रेड की खबरों से इनकार जरूर किया है, लेकिन उसके बयान ने यह संकेत भी दिया है कि भविष्य में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे को चाहती थी. जबकि चेन्नई शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और करीब 10 करोड़ रुपये देने के पक्ष में थी. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भी हार्दिक में रुचि दिखा रही थीं. हालांकि मुंबई इंडियंस ने फिलहाल इन सभी दावों को खारिज कर दिया है.

हार्दिक की कप्तानी में टीम का बुरा हाल
2024 के सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस संग सफर आसान नहीं रहा है. साल 2024 के आईपीएल सीजन में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही. फिर 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. पिछले सीजन में टीम ने सिर्फ 4 मैच जीते और 10 हार के साथ 9वें स्थान पर फिनिश किया.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की जगह लेने के लिए नीतीश रेड्डी पर बढ़ाया प्रेशर? सवालों के घेरे में BCCI का CoE

Advertisement

इस दौरान टीम के अंदर मतभेद, सीनियर खिलाड़ियों के समर्थन की कमी और लगातार चोटों जैसी खबरें भी सामने आती रहीं, जिसने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े किए.

मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान फिलहाल ट्रेड की खबरों को खारिज करता है, लेकिन यह भी साफ करता है कि पोस्ट-सीजन रिव्यू के बाद टीम में बड़े बदलाव संभव हैं. यानी अभी हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी कई अहम निर्णय लेने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »