टीम इंडिया को तगड़ा झटका, इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, विराट कोहली की फिटनेस पर भी आया बड़ा अपडेट

हार्दिक पंड्या का बार-बार चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकता है क्योंकि वह सीमित ओवर्स क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं. वहीं विराट कोहली की संभावित वापसी भारतीय टीम और फैन्स के लिए राहत देने वाली खबर है.

Advertisement
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर आया अपडेट (Photo: PTI) विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर आया अपडेट (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं और इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. दूसरी ओर पूर्व कप्तान विराट कोहली की फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है और उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते किया जा सकता है. बता दें कि हार्दिक पंड्या अभी 50 ओवर क्रिकेट की मांग के अनुरूप पूरी तरह फिट नहीं हैं. वह अभी तक गेंदबाजी का पूरा वर्कलोड लगातार संभालने की स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं. इसी कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं माना है.
यह भी पढ़ें: 'मुझे माफ कर दो पाजी...', जब विराट कोहली ने शिखर धवन से मांगी माफी

हार्दिक पंड्या बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (Back Spasm) की समस्या हुई थी, जिसके बाद वह वापसी की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान 10 ओवर का पूरा स्पेल भी डाला था, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद जगी थी. लेकिन रिहैब के दौरान उन्हें एक और चोट ने झटका दे दिया.

Advertisement

हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था. उन्हें क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव की समस्या हुई थी. माना जा रहा है कि फिटनेस हासिल करने के लिए बढ़ाए गए गेंदबाजी वर्कलोड के कारण यह नई चोट उभरकर सामने आई. ऐसे में टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम दिया जाएगा.

विराट कोहली कब देंगे फिटनेस टेस्ट?
हार्दिक पंड्या को लेकर जहां चिंता बढ़ी है, वहीं विराट कोहली को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है. आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स(GT) के खिलाफ खेलते हुए कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होना पड़ा. हालांकि अब उनकी रिकवरी अच्छी बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने कभी कोहली को किया था प्रपोज... अब टी20 वर्ल्ड कप में जड़ा ऐतिहासिक शतक

सूत्रों के अनुसार कोहली 22 जून को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दोबारा फिटनेस आकलन के लिए पहुंचेंगे. एक सूत्र ने आजतक से कहा, 'विराट कोहली अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. शुरुआती रिहैब प्रोग्राम सफल रहा है और अब उनकी दोबारा जांच के बाद वापसी की योजना तैयार की जाएगी.'

अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहा है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों का इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह फिट रहना बेहद जरूरी है.

Advertisement

भारत का इंग्लैंड दौरा
♦ 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
♦ 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
♦ 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
♦ 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
♦ 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
♦ 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
♦ 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
♦ 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »