20 June 2026
By: AajTak Sports
विराट कोहली और शिखर धवन की दोस्ती के किस्से हमेशा ही चर्चा में रहे हैं. दोनो ही दिल्ली से आते हैं और एक साथ बहुत क्रिकेट खेले हैं.
Photo: Getty
साथ में बल्लेबाजी करते हुए दोनों के बीच टीम के लिए बहुत अहम साझेदारियां भी हुईं.
Photo: Getty
शिखर धवन ने राज शमानी के पॉडकास्ट में विराट से जुड़ा हुआ एक किस्सा साझा किया, जो 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच का है.
Credit: Youtube/Raj Shamani
शिखर धवन ने कहा, 'मैं उस समय रन नहीं बना पा रहा था. पर उस मैच में मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और लय में लौट रहा था.'
Credit: Youtube/Raj Shamani
एक रन लेने के दौरान विराट कोहली की कॉल पर धवन रन आउट हो गए. धवन ने कहा, 'मैं बहुत गुस्से में था'.
Photo: PTI
धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और मैदान पर उनका जश्न भी काफी आक्रामक था.
Photo: Getty
धवन ने बताया, 'मैच खत्म होने के बाद कोहली सीधे धवन के पास पहुंचे और बोले मैनु माफ कर दो पाजी.'
Photo: Getty
धवन ने कहा, 'मेरा सारा गुस्सा वहीं खत्म हो गया. क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर किसी को रन आउट नहीं करवाता है.'
Photo: Getty