हार्द‍िक पंड्या की कब होगी टीम इंड‍िया में वापसी? आ गया अपडेट... इस सीरीज में खेलना तय

इंजरी की वजह से पाकिस्तान के ख‍िलाफ एश‍िया कप फाइनल खेलने से चूके हार्द‍िक पंड्या टीम इंड‍िया के लिए कब खेलेंगे? इसे लेकर नया अपडेट आया है. पंड्या भारतीय टीम से खेलने से पहले घरेलू टूर्नामेंट भी खेलेंगे.

Advertisement
हार्द‍िक पंड्या जल्द फुली फ‍िट घोष‍ित क‍िए जा सकते हैं (Photo: PTI) हार्द‍िक पंड्या जल्द फुली फ‍िट घोष‍ित क‍िए जा सकते हैं (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

टीम इंड‍िया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या  इस महीने के अंत में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी राज्य टीम बड़ौदा के लिए खेलेंगे. 

पंड्या बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह टूर्नामेंट के पहले मैच में ही खेल सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सबसे खराब स्थिति भी रही तो वह टीम के दूसरे मैच तक मैदान पर वापसी कर लेंगे. 

Advertisement

घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 26 नवंबर से होगी, जिसमें बड़ौदा अपने मुकाबले हैदराबाद में खेलेगा. यह भी जानकारी मिली है कि पंड्या को कोई ब्रेक नहीं मिलेगा और वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से रिटर्न टू प्ले (RTP) की मंजूरी मिलते ही सीधे हैदराबाद रवाना होंगे. 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है, और पंड्या के पास भारतीय जर्सी पहनने से पहले कम से कम एक प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का अच्छा मौका होगा. 

की रिपोर्ट में बताया गया है कि 32 साल के पंड्या पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में बाएं क्वाड्रिसेप्स में लगी चोट से उबरते हुए अब मैच फिटनेस के बेहद करीब हैं. 

Advertisement

इस इंजरी की वजह से वह चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एश‍िया फाइनल से बाहर हो गए थे और तब से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे और टी20 सीरीज भी मिस की थी, लेकिन अब वह अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ध्यान रहे भारत तीन वनडे मैच क्रमशः 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेलेगा. इसके बाद वो 9 दिसंबर से कटक से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »