ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के Final में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर कीवी टीम को मैच से बाहर कर दिया. इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का तीसरी बार चैम्पियन बन गया.
पहले खेलते हुए टी इंडिया ने 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बरसाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
256 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई.
भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया जैसे ही चैम्पियन बनी तो क्रिकेटर्स के परिवार और फैमिली से जुड़े लोग मैदान पर आ गए. जहां सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा ने बटोरीं. एक मौके पर हार्दिक ने प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड को KISS कर लिया. इस दौरान हार्दिक के पास टीवी प्रजंटेटर जतिन सप्रू भी थे.
वहीं एक और वीडियो में हार्दिक टीम इंडिया में अपने जिगरी और छोटा भाई मानने वाले ईशान किशन के साथ डांडिया करते हुए नजर आए . हार्दिक के साथ इस दौरान भी उनकी गर्लफ्रेंड माहिका दिखीं.
हार्दिक पंड्या का कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
हार्दिक की बात की जाए तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं 13 गेंदों पर 18 रन बनाए. 32 साल के पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 217 रन 27.12 के एवरेज और 160.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए. वहीं उन्होंने 9 मैचों में 9 विकेट 32.33 के एवरेज और 8.81 के इकोनॉमी से हासिल किए.
हार्दिक का टी20 वर्ल्ड कप में मैच दर मैच प्रदर्शन
aajtak.in