हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे और एक्स-वाइफ को गिफ्ट की लग्जरी कार, इतनी है कीमत

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है. इन दिनों हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.

Advertisement
हार्दिक पंड्या और नताशा का तलाक हो चुका है. (Photo: instagram/@landrover_mumbai) हार्दिक पंड्या और नताशा का तलाक हो चुका है. (Photo: instagram/@landrover_mumbai)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं. को लेकर दोनों की समझदारी एक मिसाल बन चुकी है. अब हार्दिक-नताशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है करोड़ों की लग्जरी कार.

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक ब्लैक रंग की लग्जरी SUV के साथ नजर आईं. तस्वीरों में उनके साथ उनका बेटा अगस्त्य भी नजर आया. नताशा-अगस्त्य जिस एसयूवी के साथ नजर आए, वो गाड़ी एक हाई-एंड लैंड रोवर डिफेंडर है. इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के आधार पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. हार्दिक ने ये लग्जरी कार अपनी एक्स-वाइफ और बेटे के लिए खरीदा है.

Advertisement

खास बात यह रही कि एक नोट पर Papa to Agastya (अगस्त्य के पापा) लिखा हुआ दिखा, जिसके बाद ये स्पष्ट हो गया कि यह खास तोहफा हार्दिक पंड्या की ओर से दिया गया है. तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व कपल की परिपक्व को-पेरेंटिंग की जमकर तारीफ की.  यह तोहफा हार्दिक की ओर से है, ऐसे में यह एक पिता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और बेटे के प्रति समर्पण की मिसाल माना जा रहा है.

जुलाई 2024 में आधिकारिक रूप से अलग होने के बावजूद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारियों को मिलकर निभा रहे हैं. दोनों को कई बार साथ में बेटे के साथ देखा गया है, जिससे साफ है कि उनके लिए परिवार सबसे ऊपर है.

हाल ही में हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ा है. उन्होंने माहिका 25वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. यवहीं नताशा स्टेनकोविक भी अपने करियर और फिटनेस पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं.

Advertisement

चाहे यह कार खास तोहफा हो या परिवार के लिए नई शुरुआत का प्रतीक, लेकिन यह साफ है कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे के लिए हर कदम सोच-समझकर उठा रहे हैं. मुंबई की सड़कों पर दौड़ती यह नई डिफेंडर सिर्फ एक लग्जरी एसयूवी नहीं, बल्कि एक परिपक्व रिश्ते और जिम्मेदार पेरेंटिंग की कहानी भी बयान कर रही है...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement