GT vs CSK , IPL 2026 Live Score: गुजरात ने बनाया 229 का स्कोर, रनचेज में चेन्नई की हालत खराब

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings; IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला आज (21 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है. मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए 229/4 का स्कोर बनाया

Advertisement
मोहम्मद स‍िराज ने गुरुवार को चेन्नई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी (Photo: Reuters) मोहम्मद स‍िराज ने गुरुवार को चेन्नई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. इस मैच में टॉस चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात ने पहले खेलते हुए 229/4 का स्कोर बनाया; अब चेन्नई की टीम रनचेज कर रही है.  

पॉइंट टेबल में गुजरात की टीम अभी 2 नंबर पर है, वहीं चेन्नई की टीम सातवें नंबर पर है. गुजरात के 16 पॉइंट हैं, वहीं चेन्नई के 12 पॉइंट हैं. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

Advertisement

चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स 
चेन्नई सुपर किंग्स की रनचेज मेंं शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 3 व‍िकेट संजू सैमसन (0) और ऋतुराज गायकवाड़ (16) और उर्व‍िल पटेल (0) बेहद जल्दी आउट हो गए. इन तीनों को ही मोहम्मद स‍िराज ने आउट किया. इसके बाद एक तरफ से संभलकर खेल रहे मैथ्यू शॉर्ट (24) कग‍िसो रबाडा की गेंद पर चलते बने. इस तरह चेन्नई का स्कोर 51/4 हो गया. 

गुजरात की पारी की हाइलाइट्स 
गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में 229/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. साईं सुदर्शन ने 84 और शुभमन गिल ने 64 रन की विस्फोटक पारी खेली. जोस बटलर ने भी 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. 

कैसी है GT vs CSK मुकाबले की टीम 
आईपीएल के अहम मुकाबले में चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए हैं. गुरजपनीत स‍िंंह को अकील हुसैन की जगह मौका मिला है, जबकि मैट शॉर्ट को प्रशांत वीर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं गुजरात की टीम में एक बदलाव किया है, प्रसिद्ध कृष्णा को साई किशोर की जगह शामिल किया गया है.

Advertisement

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम की इस सीजन शानदार लय में नजर आई है. गुजरात प्लेऑफ के ल‍िए क्ववाल‍िफाई कर चुकी है. लेकिन यह मैच नंबर 1 और नंबर 2 के ल‍िए अहम है. वहीं चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही होगा. वरना उनका सफर खत्म हो जाएगा.

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान

गुजरात vs चेन्नई h2h
कुल IPL मैच:9
गुजरात ने जीते: 5
चेन्नई ने जीते: 4

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जकारी फाउलकेस, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा और डियान फॉरेस्टर.

Advertisement

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा और कॉनर एस्टरहुइज़न.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement