England vs Pakistan T20 WC Live Score: रोमांचक मोड़ पर पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच, यहां जानें पल-पल की अपडेट

England vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही टक्कर (Photo: ITG) टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही टक्कर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 45वां मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 का ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. अगर आज इंग्लैंड ने जीता तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Advertisement

ऐसे चल रही है इंग्लैंड की बल्लेबाजी

165 के जवाब में उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट शाहीन आफरीदी ने झटका. इसके बाद तीसरे ओवर में बटलर भी आउट हो गए. बेथल का विकेट भी 35 के स्कोर पर गिर गया. हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला. इसके बाद उस्मान तारिक ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर बेंथन का विकेट झटककर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. लेकिन दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक टिके रहे. जिन्होंने 28 गेंद में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में इंग्लैंड को 5वां झटका लगा. जब उस्मान तारिक ने सैम करन का विकेट लिया. करन और ब्रूक के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई थी.

ऐसे रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं. तीसरे ओवर में ही सैम अयूब का विकेट 14 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान सलमान आगा का भी विकेट गिर गया. लेकिन इसके बाद फरहान और बाबर आजम में अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 11वें ओवर में बाबर आजम अपना विकेट गंवा बैठे. बाबर ने 24 गेंद में 25 रन बनाए. 14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार चला गया. वहीं, इसी ओवर में साहिबजादा फरहान ने भी फिफ्टी लगाई. फरहान ने 37 गेंद में फिफ्टी जड़ी.

Advertisement

पाकिस्तान को चौथा झटका 16वें ओवर में लगा जब फरहान का विकेट गिरा. फरहान के बल्ले से 45 गेंद में 63 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में राशिद ने फखर को भी आउट किया. फखर 25 रन बनाकर आउट हुए. 18वें ओवर में पाकिस्तान को दोहरे झटके लगे. पहले उस्मान खान का विकेट गिरा. इसके बाद नवाज भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद 19वें ओवर में आर्चर ने आफरीदी को आउट किया. आखिरकार पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा, बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन आफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

इंग्लैंड ने सुपर-8 अभियान की शुरुआत श्रीलंका पर 51 रन की शानदार जीत के साथ की, जिससे उनका नेट रन रेट बेहतर हुआ और वे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए. वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें केवल एक अंक मिला और अब गलती की गुंजाइश बेहद कम रह गई है.

Advertisement

पाकिस्तान और इंग्लैंड में भ‍िड़ंत, देखे बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर 

उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन के अलावा सैम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे विकल्प पाकिस्तान के पास मौजूद हैं, जो इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बांधने में अहम साबित हो सकते हैं.

हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी में अस्थिरता चिंता का कारण है, खासकर अच्छी स्पिन के खिलाफ. ओपनर साहिबजादा फरहान ने चार पारियों में 220 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा अभी तक लय में नहीं दिखे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement