मैनचेस्टर टी20 के लिए इंग्लैंड ने बदल दी प्लेइंग-11, इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, जोफ्रा आर्चर भी वापस आए

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए मेजबानी इंग्लैंड की प्लेइंग-11 सामने आ चुकी है. इंग्लैंड की प्लेइंग-11 से दो खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है. ये मुकाबला 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होना है.

Advertisement
इंग्लैंड की ओर से जोश टंग अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. (Photo: Getty Images) इंग्लैंड की ओर से जोश टंग अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैनचेस्टर,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है. इस टी20I मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान एक दिन पहले ही कर दिया.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं. तेज गेंदबाज जोश टंग को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. टंग ने अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. यानी इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में उनका ये डेब्यू मुकाबला होगा. टंग इससे पहले टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. अब उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

Advertisement

उधर अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. आर्चर को पहले टी20I के लिए टीम मैनेजमेंट ने रेस्ट दिया था. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है. महमूद और वुड चेस्टर ले-स्टीट्रट टी20 में प्लेइंग-11 का पार्ट थे.

जोफ्रा आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. आर्चर के साथ जोश टंग नई गेंद संभाल सकते हैं, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी आदिल राशिद और लियाम डॉसन पर होगी. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया है. फिल साल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करेंगे. कप्तान हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर उतरेंगे. मिडिल ऑर्डर में जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन और विल जैक्स टीम को गहराई देते हैं.

मैनचेस्टर टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

Advertisement

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में इंग्लैंड की नजर मजबूत शुरुआत पर होगी. वहीं टीम इंडिया भी पहले मैच के रद्द होने के बाद इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. जोश टंग का डेब्यू और जोफ्रा आर्चर की वापसी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »