32 की उम्र में इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, करियर में झटके 500 से ज्यादा विकेट

क्रेग माइल्स का निर्णय इस बात को भी रेखांकित करता है कि खेल में सफलता और उपलब्धियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 500 से ज्यादा विकेट और एक शानदार करियर के बाद अब उन्होंने अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए क्रिकेट से विदाई ली है.

Advertisement
क्रेग माइल्स ने लिया संन्यास, इंग्लैंड के लिए कभी खेल नहीं सके. (Photo: Getty Images) क्रेग माइल्स ने लिया संन्यास, इंग्लैंड के लिए कभी खेल नहीं सके. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 15 साल के करियर में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले माइल्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा फैसला किया. उन्होंने ग्लूस्टरशायर काउंटी क्लब की वेबसाइट पर एक भावुक ओपन लेटर (खुला पत्र) के जरिए संन्यास की घोषणा की.

Advertisement

क्रेग माइल्स ने आखिरी बार जून 2026 में विटैलिटी ब्लास्ट में ग्लूस्टरशायर के लिए मुकाबला खेला था. इसके बाद वह क्रिकेट से दूर थे. इसी दौरान उन्होंने अपने करियर, मानसिक स्थिति और खेल के साथ अपने रिश्ते पर गंभीरता से विचार किया और आखिरकार संन्यास लेने का फैसला किया.

क्रेग माइल्स ने अपने पत्र में लिखा कि क्रिकेट छोड़ने का फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी हो गया था. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक दबाव, खुद पर अत्यधिक उम्मीदों और लगातार आत्म-संदेह से जूझ रहे थे. उनके मुताबिक, खुद से तय किए गए ऊंचे मानक कई बार उनके लिए मुश्किलें खड़ी करते थे और खराब प्रदर्शन के बाद वह अपनी क्षमता पर सवाल उठाने लगते थे.
यह भी पढ़ें: धोनी की एक सलाह और शाई होप का तूफान... वेस्टइंडीज के कप्तान ने यूं छीनी टीम इंडिया से जीत

Advertisement

क्रेग माइल्स ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में वह ऐसी चुनौतियों को खराब फॉर्म या रास्ते की छोटी बाधा मानकर आगे बढ़ जाते थे. लेकिन इस बार स्थिति अलग थी और उन्हें महसूस हुआ कि अब वह उस मानसिक स्थिति में नहीं हैं, जिसमें खुद से तय किए गए स्तर के मुताबिक ट्रेनिंग और प्रदर्शन कर सकें.

ग्लूस्टरशायर के लिए किया शानदार प्रदर्शन
क्रेग माइल्स का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. 15 साल के करियर में उन्होंने 111 फर्स्ट क्लास, 57 लिस्ट-ए और 71 टी20 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 512 विकेट अपने नाम किए. हालांकि उन्हें इंग्लैंड के लिए कभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: उम्र 40 पार, जोश बरकरार... क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में धूम मचा सकते हैं ये 3 बुजुर्ग क्रिकेटर्स

उनके करियर में वनडे कप और काउंटी चैम्पियनशिप का खिताब भी शामिल रहा. अपने संन्यास की घोषणा करते हुए क्रेग माइल्स ने इन उपलब्धियों पर गर्व जताया और कहा कि अब वह अपने करियर की इन सफलताओं को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से स्वीकार कर पा रहे हैं.

ग्लूस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक जॉन लुईस ने माइल्स के फैसले का पूरा समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि उनके चरित्र और साहस को दर्शाता है. लुईस ने कहा कि क्रेग माइल्स ग्लूस्टरशायर के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि क्लब से गहराई से जुड़े हुए व्यक्ति हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्रिकेट से आगे की जिंदगी में कदम रखने के दौरान क्लब उन्हें हर संभव सहयोग देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »