IPL 11: दिल्ली की टीम में चोटिल रबाडा की जगह लेगा यह गेंदबाज

आईपीएल सीजन 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स अपने अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करेगी.

Advertisement
लियाम प्लंकेट लियाम प्लंकेट

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने लीग के 11वें सीजन के लिए चोटिल तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की जगह लियाम प्लंकेट को टीम में शामिल किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'प्लेंकट का यह पहला आईपीएल टूर्नामेंट होगा. उन्हें रजिस्टर्ड एवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) सूची के माध्यम से चोटिल रबाडा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है.'

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज प्लेंकट ने अपने देश के लिए अब तक 13 टेस्ट, 85 वनडे और 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा चोट के कारण तीन महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं. इसी वजह से वह इस बार आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे. दिल्ली की टीम ने 4.2 करोड़ रुपए की राशि में रबाडा को खरीदा था.

आपको बता दें कि आईपीएल सीजन 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स अपने अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करेगी. इस बार दिल्ली का मकसद पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का होगा.

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा कि IPL का 11वां सीजन उनके लिए आखिरी होगा. उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू टीम को चैंपियन बनाने के बाद ही इसे अलविदा कहें.

Advertisement

गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन सत्र में दिल्ली के कप्तान थे. इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया था. गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन भी बना चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली की कप्तानी संभाली है और उनकी कोशिश होगी कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »