श्रीलंका ने बुरे बर्ताव के आरोप में दानुष्का को निलंबित किया

दानुष्का ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 61 रनों की पारी खेली.

Advertisement
दानुष्का गुणाथिलका दानुष्का गुणाथिलका

विश्व मोहन मिश्र

  • कोलंबो,
  • 23 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रविवार को निलंबित कर दिया. यह निलंबन कोलंबो में टेस्ट समाप्त होने के बाद प्रभावी होगा.

बोर्ड ने दानुष्का के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की फीस को भी रोक दिया है. बोर्ड ने कहा कि मैच समाप्त होने के तुरंत बाद दानुष्का पर यह निलंबन लागू होगा. दानुष्का ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 61 रनों की पारी खेली.

Advertisement

टीम प्रबंधन ने बताया कि खिलाड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. इसके बाद प्रारंभिक जांच के बाद खिलाड़ी को निलंबित करने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया. हालांकि उनके कथित बुरे व्यवहार का खुलासा नहीं किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »