इस दिग्गज खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के हर मैच की भविष्यवाणी की, बताया-किससे हारेगा भारत

मैक्कुलम के मुताबिक मेजबान इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. हालांकि, उन्होंने बेहतर नेट रन रेट के साथ टीमों के लिए चौथा स्थान खुला छोड़ दिया.

Advertisement
ब्रेंडन मैकुलम (फाइल फोटो) ब्रेंडन मैकुलम (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

ऐसे समय में जब कई पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सेमीफाइनल की भविष्यवाणी करने में व्यस्त हैं, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने एक कदम आगे बढ़कर टूर्नामेंट के लगभग हर मैच के परिणाम की भविष्यवाणी की है.

मैक्कुलम के मुताबिक मेजबान इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. हालांकि, उन्होंने बेहतर नेट रन रेट के साथ टीमों के लिए चौथा स्थान खुला छोड़ दिया. मैक्कुलम के अनुसार चौथे स्थान की लड़ाई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी.

Advertisement

37 वर्षीय इस खिलाड़ी का मानना ​​है कि अफगानिस्तान अपने पहले 50 ओवरोंं के विश्व कप में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर केवल दो मैच जीतेगा. विकेटकीपर-बल्लेबाज के अनुसार, नीचे की दो टीमें श्रीलंका और बांग्लादेश होंगी. पूर्व कीवी कप्तान की भविष्यवाणियों का ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मार्क वॉ ने भी समर्थन किया है.

मैक्कुलम के मुताबिक इंग्लैंड लीग के 9 मैचों में से 8 मैच जीतेगी. उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि अभ्यास मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी. जहां तक ​​विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सवाल है, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर को लगता है कि केवल इंग्लैंड ही टीम इंडिया को हरा सकती है.

मैक्कुलम के मुताबिक टीम इंडिया लीग के 9 में से 8 मैच में जीत हासिल करेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया को लीग में तीन हार मिलेगी. उसे वेस्टइंडीज, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »