अब कोच गंभीर ने TMC सांसद को दिया तीखा जवाब, वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम के अहमदाबाद के हनुमान मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए. इस पर कोच गौतम गंभीर ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि ऐसे बयान खिलाड़ियों की उपलब्धि को कम करते हैं और टीम को अपनी जीत का जश्न मनाने का पूरा हक है.

Advertisement
गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद के मंदिर वाले बयान पर दिया रिएक्शन (Photo: ITG) गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद के मंदिर वाले बयान पर दिया रिएक्शन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम के मंदिर जाने पर सवाल उठाए थे. दरअसल, भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद कप्तान सूर्या, कोच गौतम गंभीर और जय शाह अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे.

Advertisement

टीएमसी सांसद ने उठाए थे सवाल

टीम इंडिया के इस कदम पर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रॉफी को सिर्फ मंदिर ही क्यों ले जाया गया. उनका कहना था कि अगर ऐसा किया गया है तो उसे दूसरे धर्मों के पूजा स्थलों पर भी ले जाना चाहिए था. उन्होंने इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया.

यह भी पढ़ें: कीर्ति आजाद के बयान पर ईशान किशन का शांत जवाब, बोले वर्ल्ड कप जीत की खुशी पर बात कीजिए

क्या बोले गौतम गंभीर

इस पर जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि यह ऐसा मुद्दा ही नहीं है जिसका जवाब दिया जाए. उनके मुताबिक यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ा पल है और इस जीत का जश्न मनाया जाना चाहिए. गंभीर ने कहा कि कुछ बयान सिर्फ खिलाड़ियों की उपलब्धि को कम करके दिखाते हैं. अगर हर ऐसे बयान को गंभीरता से लिया जाएगा तो इससे टीम की मेहनत और सफलता का महत्व कम हो जाएगा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में काफी दबाव झेला. खासकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच हारने के बाद टीम पर काफी प्रेशर था. ऐसे समय में इस तरह के बयान देना अपने ही खिलाड़ियों और टीम की उपलब्धि को कमतर दिखाने जैसा है.

यह भी पढ़ें: न जर्सी पहनी, न मैदान में उतरे... कहानी उन 11 हीरोज की जिन्होंने पर्दे के पीछे से टीम इंडिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने की कहानी गढ़ी

गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम को अपनी जीत का जश्न अपने तरीके से मनाने का पूरा हक है और इसमें धर्म या राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए. कीर्ति आजाद के बयान पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी नाराजगी जताई और टीम का समर्थन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »