मौसम की भविष्यवाणियों पर रणनीति नहीं बना सकतेः कुंबले

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के लिए दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने वाले रोस्टन चेस के शतक की तारीफ की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बारिश के कारण 100 से अधिक ओवर गंवाना भारतीय टीम के लिए भारी पड़ा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौसम की भविष्यवाणियों के आधार पर मैच के लिए रणनीति नहीं बनाई जा सकती.

Advertisement
टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के लिए दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने वाले रोस्टन चेस के शतक की तारीफ की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बारिश के कारण 100 से अधिक ओवर गंवाना भारतीय टीम के लिए भारी पड़ा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौसम की भविष्यवाणियों के आधार पर मैच के लिए मैच के लिए प्लान नहीं बनाया जा सकता है.

Advertisement

कुंबले ने मैच ड्रॉ रहने के बाद कहा, ‘हम यह मैच जीतना चाहते थे. हम चौथे दिन अच्छी स्थिति में थे लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों को इसका श्रेय देना होगा जिन्होंने उम्दा बल्लेबाजी की.’ उन्होंने कहा, ‘चौथे दिन का दिन काफी अहम था क्योंकि हमने अच्छी लय बना ली थी और अगर हमें अधिक ओवर गेंदबाजी के लिए मिले होते तो हालात कुछ और होते. इस टेस्ट में सौ ओवर से अधिक नहीं फेंके जा सके लिहाजा यह सब मायने रखता है. आखिर में कैरेबियाई बल्लेबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.’


चेस के बारे में उन्होंने कहा, ‘अपने दूसरे ही टेस्ट में इस तरह सारा दिन बल्लेबाजी करके मैच बचाना वाकई काबिले तारीफ है. चेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. उसने हमारे गेंदबाजों को दबाव में रखा जो काफी निराशाजनक था.’ उन्होंने कहा, ‘उनके सभी गेंदबाजों जर्मेइन ब्लैकवुड, जैसन होल्डर और शेन डोरिच सभी ने अच्छी पारियां खेली. हमें यह देखना होगा कि आखिरी पांच विकेट कैसे लेने हैं क्योंकि इस सीरीज में उनके आखिरी पांच बल्लेबाजों ने अब तक उम्दा प्रदर्शन किया है.’

Advertisement

भारत ने पहली पारी में वेस्टइंडीज को सिर्फ 196 रन पर आउट कर दिया था जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन पर घोषित की थी.


कुंबले ने कहा, ‘आप मौसम के अनुमान पर फैसले नहीं ले सकते. तीसरे दिन बारिश होने की आशंका थी और चौथे दिन भी यह अनुमान लगाया गया था लेकिन आप इन भविष्यवाणियों के आधार पर रणनीति नहीं बना सकते.’ उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ 160 रन की बढ़त पर पारी घोषित नहीं करना चाहते थे और हमारा मकसद और बल्लेबाजी करने का था. हमने अच्छी क्रिकेट खेली और दबाव बनाए रखा. सिर्फ पांचवे दिन लय खो दी और इसका श्रेय कैरेबियाई बल्लेबाजों को जाता है.’


भारतीय कोच ने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी टीम यह मैच जीतने की स्थिति में थी. उन्होंने कहा, ‘हमें यह टेस्ट मैच जीतना चाहिए थे क्योंकि हम उस स्थिति में थे. कई बार विरोधी टीम साहसिक चुनौती देती है और इस मैच में यही हुआ.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »