कोलकाता में हो सकता है IPL का फाइनल, बंगलुरु भी रेस में

CAB सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि यदि बीसीसीआई को लगता है कि यह मैच ईडन गार्डंस को दिया जाना चाहिए तो फिर उन्हें इसकी मेजबानी करने में खुशी होगी.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • कोलकाता,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने बीसीसीआई के बॉम्बे हाई कोर्ट के महाराष्ट्र से इंडियन प्रीमियर लीग के 13 मैचों को ट्रांसफर करने पर स्थगन आदेश लेने में नाकाम रहने की दशा में आईपीएल फाइनल की मेजबानी करने की इच्छा जताई है.

CAB सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि यदि बीसीसीआई को लगता है कि यह मैच को दिया जाना चाहिए तो फिर उन्हें इसकी मेजबानी करने में खुशी होगी. गांगुली ने कहा, ‘हम उनसे कुछ नहीं कहने जा रहे हैं लेकिन यदि बीसीसीआई चाहता है कि ईडन फाइनल की मेजबानी करे तो हम तैयार हैं. फाइनल को कौन मना करेगा. CAB ने पहले विश्व कप के दो बड़े मैचों (भारत-पाकिस्तान और फाइनल) का सफलतापूर्वक आयोजन किया है.’

Advertisement

वैकल्पिक योजना पर हो रहा है विचार
यदि मैच ट्रांसफर होते हैं तो कोलकाता और बंगलुरु को फायदा हो सकता है. किंग्स इलेवन पंजाब के जो तीन नागपुर में होने थे उन्हें मोहाली या धर्मशाला में आयोजित किया जा सकता है. रांची और कटक दो अन्य स्थान हैं जहां आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. संभावना है कि बीसीसीआई हाई कोर्ट से स्थगन आदेश लेने की कोशिश करेगा लेकिन उसके शीर्ष पदाधिकारी वैकल्पिक योजना पर भी काम कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement