BBL में होगा बड़ा धमाका...10 साल बाद वापसी को तैयार बेन स्टोक्स, बनेंगे सबसे महंगे खिलाड़ी? कई टीमें दांव लगाने को तैयार!

टी20 टूर्नामेंट में ऑलराउंडरों की मांग हमेशा से ही रही है. छोटे फॉर्मेट में हर टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने की काबिलियत रखते हों. लंबे समय बाद बेन स्टोक्स एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में दमखम दिखाते नजर आएंगे.

Advertisement
स्टोक्स पर बरसेगा पैसा. (PHOTO: Reuters) स्टोक्स पर बरसेगा पैसा. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब एक बार फिर वह टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में जलवा बिखेरते नजर आएंगे. 

अलग-अलग टी20 लीग में शामिल कई फ्रेंचाइजियों की नजरें स्टोक्स पर बनी हुई है. अपनी टेस्ट कप्तानी के साथ-साथ देश के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्टोक्स ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूरी बना ली थी. पिछले आईपीएल ऑक्शन में बेन स्टोक्स ने अपना नाम नहीं दिया था. 

Advertisement

संन्यास के बाद एक बार फिर स्टोक्स टी20 लीग में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. स्टोक्स अब बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं. कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स को बीबीएल में $600,000 (लगभग 5 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि में साइन किया जा सकता है.

स्टोक्स के लिए टीमों के बीच जंग

स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरीकेन्स के बीच होड़ मची है. हालांकि, सिडनी सिक्सर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सिडनी द्वारा इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट-बॉल कोच मैथ्यू मोट को मुख्य कोच नियुक्त करना इसकी सबसे बड़ी वजह है. 

10 साल बाद टूर्नामेंट में होगी वापसी

बता दें कि जब जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब मोट ही टीम के हेड कोच थे. ऐसे में स्टोक्स और मोट का पुराना तालमेल सिक्सर्स के काम आ सकता है. अगर यह डील फाइनल होती है तो स्टोक्स 10 साल से भी लंबे अंतराल के बाद बिग बैश लीग में वापसी करेंगे. 

Advertisement

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं बीबीएल

बेन स्टोक्स ने साल 2014/15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए डेब्यू किया था. एरॉन फिंच की कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने 156.09 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए थे, जिसमें होबार्ट हरीकेन्स के खिलाफ 37 गेंदों पर 77 रनों की आतिशी पारी शामिल थी.

संन्यास के बाद भी बल्ले से निकल रहे हैं रन

अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद स्टोक्स इस समय इंग्लैंड के डोमेस्टिक वनडे कप में डरहम के लिए खेल रहे हैं. उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है. 4 पारियों में 96.50 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. वह टूर्नामेंट में डरहम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके अलावा गेंद से उन्होंने अब तक केवल 2 विकेट चटकाए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »