बीसीसीआई ने अंपायरों के लिए कोर्स शुरू किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच अधिकारियों के लिए स्किल कोर्स शुरू किया है. शैक्षिक और विकास कार्यक्रम के तहत अंपायरों के लिए अंग्रेजी भाषा और संवाद कौशल को सुधारने का काम किया जा रहा है.

Advertisement
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच अधिकारियों के लिए स्किल कोर्स शुरू किया है. शैक्षिक और विकास कार्यक्रम के तहत अंपायरों के लिए अंग्रेजी भाषा और संवाद कौशल को सुधारने का काम किया जा रहा है.

अंपायरों के पहले बैच ने 12 से 16 जुलाई के बीच ट्रेनिंग ली जबकि दूसरे दल की ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हुई जो 23 जुलाई तक चलेगी. बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है.

Advertisement

ब्रिटिश काउंसिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ मिलकर इस कोर्स की सामग्री तैयार की है और इसका लक्ष्य मैच अधिकारियों को जरूरी संवाद कौशल में पारंगत बनाना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »