IPL में बड़ा बदलाव तय! 20वें सीजन से पहले BCCI बना रहा मास्टर प्लान, बदल जाएगा शेड्यूल

बीसीसीआई चाहता है कि टूर्नामेंट बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरा हो और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर ना पड़े. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़े शेड्यूल बदलावों में से एक होगा. आने वाले दिनों में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं.

Advertisement
आईपीएल में बड़े बदलाव की तैयारी... (Photo: Getty) आईपीएल में बड़े बदलाव की तैयारी... (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 2027 से आईपीएल का सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह के बजाय 10 मार्च के आसपास शुरू होगा और 15 मई तक खत्म हो जाएगा.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में ये संकेत दिए हैं कि बोर्ड खिलाड़ियों और दर्शकों को भीषण गर्मी और प्री-मानसून बारिश से बचाने के लिए आईपीएल का कैलेंडर बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. खास बात यह है कि आईपीएल 2027 लीग का 20वां सीजन होगा, जिसे बीसीसीआई यादगार बनाने की तैयारी में जुटा है.

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल के दौरान देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में खिलाड़ियों के लिए मैदान पर लंबे समय तक खेलना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है. देवजीत सैकिया ने स्वीकार किया कि बीसीसीआई को खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'शोहरत, दबाव और बाहरी शोर ...', वैभव को पैडी अप्टन ने चेताया, कहा- नाकामी के लिए करो तैयार

कई विदेशी खिलाड़ी भारतीय मौसम के अनुकूल नहीं हो पाते, जबकि स्टेडियम में बैठकर मैच देखने वाले दर्शकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा मई के दूसरे हिस्से में कई शहरों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है, जिससे प्लेऑफ और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों पर मौसम का खतरा मंडराने लगता है. बीसीसीआई नहीं चाहता कि टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण चरण बारिश से प्रभावित हो.

Advertisement

बीसीसीआई अब आईपीएल को लगभग दो हफ्ते पहले शुरू करने का विकल्प तलाश रहा है. बोर्ड ने अपने गेम्स डेवलपमेंट विभाग को संभावित विंडो पर काम करने का निर्देश भी दे दिया है. योजना यह है कि घरेलू क्रिकेट सीजन को थोड़ा पहले खत्म किया जाए और आईपीएल को 10 मार्च के आसपास शुरू कर 15 मई तक पूरा कर लिया जाए. इससे खिलाड़ियों को बेहतर मौसम मिलेगा और दर्शकों का अनुभव भी सुधरेगा. 

क्या मैचों की संख्या भी बढ़ेगी?
हाल के दिनों में आईपीएल में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 किए जाने की अटकलें तेज थीं, लेकिन बीसीसीआई ने फिलहाल इस संभावना को खारिज कर दिया है. देवजीत सैकिया ने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में आईपीएल के लिए दो महीने की विंडो निकालना ही बेहद मुश्किल है. ऐसे में 20 अतिरिक्त मैच जोड़ना व्यावहारिक नहीं है.
यह भी पढ़ें: 117 रन, विवाद और बदलता वैभव सूर्यवंशी... श्रीलंका में 'तूफान' को मिला खिलाड़ी बनने का सबक

उन्होंने कहा कि आईरीएल सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेटरों का टूर्नामेंट बन चुका है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे देशों के खिलाड़ियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होती है. इसलिए फिलहाल टूर्नामेंट 74 मैचों के साथ ही खेला जाएगा.

Advertisement

आईपीएल को जल्दी शुरू करने की योजना का असर भारतीय घरेलू क्रिकेट पर भी पड़ सकता है. बीसीसीआई चाहता है कि रणजी ट्रॉफी समेत सभी प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट मार्च के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जाएं. इसका मतलब है कि घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम को और अधिक व्यवस्थित करना होगा, ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और तैयारी का समय मिल सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »