बिहार क्रिकेट में BCCI का बड़ा दांव, पूर्व चयनकर्ताओं पर जताया भरोसा

BCCI ने बिहार की क्रिकेट टीमों के चयन के लिए पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और अनुभवी क्रिकेटरों को जिम्मेदारी सौंपी है. रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जबकि अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए भी अलग चयन समिति नियुक्त की गई है.

Advertisement
बिहार क्रिकेट के लिए BCCI का बड़ा फैसला (Photo: Getty) बिहार क्रिकेट के लिए BCCI का बड़ा फैसला (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बिहार क्रिकेट के लिए बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने आगामी रणजी ट्रॉफी और विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के चयन के लिए पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और अनुभवी क्रिकेटरों की समितियां नियुक्त की हैं.

रणजी टीम के चयन की जिम्मेदारी 3 सदस्यीय समिति को

BCCI ने बिहार की आगामी रणजी ट्रॉफी टीम के चयन के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति बनाई है. इसकी अध्यक्षता भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह करेंगे. समिति में तमिलनाडु के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर श्रीधरन शरत और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अमिताभ विजयवर्गीय भी शामिल हैं.

Advertisement

हरविंदर सिंह और श्रीधरन शरत पहले राष्ट्रीय स्तर पर चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में बिहार की सीनियर टीम के चयन में उनके अनुभव का फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: पैड बांधे, बल्ला थामा... अनाया बांगड़ ने शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग, PHOTOS

जूनियर टीमों के लिए भी नई चयन समिति

BCCI ने बिहार की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के चयन के लिए भी तीन सदस्यीय समिति बनाई है. इस समिति में पूर्व राष्ट्रीय जूनियर चयनकर्ता हरविंदर सिंह सोढ़ी, पंजाब के पूर्व ऑलराउंडर कृष्ण मोहन और गुजरात के पूर्व विकेटकीपर पाथिक पटेल शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी चयनकर्ता सोमवार को पटना पहुंच चुके हैं और मोइन-उल-हक स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने का काम शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 'भारत के हर गेंदबाज से नफरत है'...पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज का वीडियो आया सामने, मचा बवाल

Advertisement

बिहार क्रिकेट में प्रशासनिक बदलाव के बीच फैसला

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव चल रहा है. 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अश्विनी कुमार सिंह को BCA का प्रशासक नियुक्त किया था.

इससे पहले पिछले सीजन में भी BCCI ने बिहार की अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों के चयन के लिए बाहरी अनुभवी क्रिकेटरों की समिति नियुक्त की थी. उस समिति में पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर एवं राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड शामिल थीं.

यह भी पढ़ें: T20 लीग पहले, देश बाद में! इस स्टार क्रिकेटर ने छोड़ा सेंटल कॉन्ट्रैक्ट, BBL में काटेगा गदर

रणजी ट्रॉफी में बिहार के सामने बड़ी चुनौती

बिहार को रणजी ट्रॉफी में प्रमोशन के बाद एलीट ग्रुप में जगह मिली है. टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को राजगीर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ करेगी.

एलीट ग्रुप ए में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश के अलावा बड़ौदा, मध्य प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ और पुडुचेरी से होगा. ऐसे में मजबूत टीम तैयार करना बिहार के लिए बेहद अहम होगा.

BCCI की ओर से अनुभवी पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने का मकसद बिहार में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच देना और मजबूत घरेलू टीम तैयार करना माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »