आज यानी 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर कोई जीवन को आगे बढ़ाने वाले गुरु को याद कर रहा है. भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. आयुष म्हात्रे को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि वह आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड के जरिए चेन्नई छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो जाएंगे.
हाल ही में आयुष म्हात्रे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की है. करोड़ों युवा बल्लेबाजों के रोल मॉडल माने जाने वाले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आयुष म्हात्रे के भी गुरु हैं. म्हात्रे ने इस खास दिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी प्यारी तस्वीर शेयर की है.
आईपीएल में चेन्नई के लिए आयुष ने कई मैच विनिंग पारी खेलने में सफलता हासिल की है. इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ आयुष ने लिखा कि उन सभी का आभार जो इस सफर में मेरा मार्गदर्शन करते हैं, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं. आयुष म्हात्रे के इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सचिन को अपना रोल मॉडल मानते हैं आयुष
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ आयुष का यह जुड़ाव फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. मैदान पर बल्लेबाजी से बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आयुष हमेशा से सचिन को अपना आदर्श मानते रहे हैं. गुरु पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने सरेआम सचिन को ट्रिब्यूट देकर उनके प्रति अपना सम्मान दिखाने का काम किया है.
मुंबई ने किया था ट्रेड ऑफर
इसी बीच आईपीएल के गलियारों से आयुष म्हात्रे को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही थी. ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि मुंबई इंडियंस समेत कई बड़ी फ्रैंचाइजियों ने चेन्नई सुपर किंग्स से आयुष म्हात्रे को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ट्रेड का प्रस्ताव रखा था. मुंबई ने हार्दिक पंड्या के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे को अपनी टीम में शामिल करने की मांग की थी.
आयुष म्हात्रे हैं CSK के फ्यूचर स्टार?
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी भी बातचीत का दरवाजा साफ तौर पर बंद कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने सभी फ्रैंचाइजियों को जवाब देते हुए कहा कि आयुष म्हात्रे ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स का भविष्य हैं. चेन्नई के इस फैसले से साफ है कि आयुष को फ्रेंचाइजी लंबे समय तक टीम में रखने का इरादा कर चुकी हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क