भारतीय कप्तानों से प्रेरित हैं ऑस्ट्रेलियाई वीमेंस टीम की उपकप्तान एलेक्स ब्लैकवेल

ब्लैकवेल ने कहा, 'मैं विराट और धोनी के बीच के ओवरों में खेलने के तरीके से प्रभावित हूं. एक रन को दो में बदलना मेरा काम है. गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाना मेरा काम नहीं है. हां मैं बाउंड्री लगाने वाली खिलाड़ी हूं लेकिन छक्कों से ज्यादा चौके लगाती हूं. लेकिन विकेट के बीच तेज दौड़ना भी अहम है.'

Advertisement
धोनी-कोहली की जोड़ी को मिली कंगारू क्रिकेटर फैन धोनी-कोहली की जोड़ी को मिली कंगारू क्रिकेटर फैन

सूरज पांडेय

  • कोलकाता,
  • 02 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की वीमेंस क्रिकेट टीम की उपकप्तान एलेक्स ब्लैकवेल भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बीच के ओवरों में अपनाई जाने वाले रणनीति से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने टीम इंडिया के इन दोनों कप्तानों की जमकर तारीफ की.


ब्लैकवेल ने कहा, 'मेरा काम बीच के ओवरों में अच्छा खेल कर विरोधी टीम के गेंदबाजों को परेशानी में डालना है. मैं मैदान में 360 डिग्री खेलना चाहती हूं. इन हालात में मैं कई बार विकेट के पीछ शॉट नहीं खेल पाती, इसलिए मैं सामने खेलने पर ध्यान देती हूं और एक रन को दो रन में बदलने की कोशिश करती हूं. मैं विराट और धोनी के बीच के ओवरों में खेलने के तरीके से प्रभावित हूं. एक रन को दो में बदलना मेरा काम है. गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाना मेरा काम नहीं है. हां मैं बाउंड्री लगाने वाली खिलाड़ी हूं लेकिन छक्कों से ज्यादा चौके लगाती हूं. लेकिन विकेट के बीच तेज दौड़ना भी अहम है.'

Advertisement


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को तीन अप्रैल को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला वर्ल्ड टी20 का फाइनल खेलना है. 1997 में ऑस्ट्रेलिया ने यहीं 50 ओवर का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. ब्लैकवेल ने कहा, 'हम अब कोलकाता में खेलेंगे. यह महिला क्रिकेट में काफी मशहूर जगह है. हमने यहां 1997 में बेलिंडा क्लार्क के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीता था. उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. हम मुकाबले के लिए तैयार है. हम फाइनल में पहले भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल चुके हैं इसलिए हमें पता है कि वह कैसी टीम है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »