'पूरा खोल दिए पाशा...', ओवल टेस्ट में भारत जीत से गदगद ओवैसी, हैदराबादी स्टाइल में सिराज को दी बधाई

ओवल टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में 374 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 367 रनों पर ही सिमट गई. यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए सबसे छोटी जीत है. इस मैच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लेने वाले सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया है.

Advertisement
ओवैसी ने सिराज को बताया विजेता (File Photo: PTI) ओवैसी ने सिराज को बताया विजेता (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को चार और आकाशदीप को एक सफलता मिली. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की है.

Advertisement

सिराज बने मैच के हीरो

टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में 374 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 367 रनों पर ही सिमट गई. यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए सबसे छोटी जीत है. इस मैच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया है. उनकी तारीफ में हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खास पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें: सिराज और कृष्णा की जोड़ी ने ओवल में लहराया तिरंगा,थ्रिलिंग मुकाबले में दर्ज की सबसे कम अंतर वाली जीत

भारत की जीत के बाद ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मोहम्मद सिराज, हमेशा एक विनर, जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं- पूरा खोल दिए पाशा!' इस पोस्ट के साथ ओवैसी ने सिराज का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह विकेट लेने के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं. मोहम्मद सिराज, हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें तेलंगाना सरकार ने पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति दे रखी है.

Advertisement

रोमांचक टेस्ट में जीता भारत

रोमांचक टेस्ट मैच में आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और भारत को चार विकेटों की तलाश में थी. लेकिन भारत ने 6 रन बाकी रहते इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया और ओवल में जीतकर तिरंगा फहराया. मैच का आखिरी विकेट भी सिराज ने ही लिया और टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज में सिराज ने कुल 23 विकेट झटके हैं और दोनों टीमों में सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए.

ये भी पढ़ें: कंधा टूटा, लेकिन जज्बा नहीं.... क्रिस वोक्स ने जीता दिल, एक हाथ से बैटिंग के लिए उतरे, VIDEO

इंग्लैंड को जब जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी, तब चोटिल क्रिस वोक्स एक हाथ से बैटिंग करने उतरे. हालांकि उन्हें एक भी बॉल खेलने का मौका नहीं मिला और पूरी पारी के दौरान वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े रहे. वोक्स ने एटकिंसन के साथ मिलकर कीमती 10 रन जोड़े, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके.

जीत के बाद क्या बोले सिराज?

शानदार जीत के बाद सिराज ने कहा कि फोन पर सुबह ‘Believe’ वाला वॉलपेपर निकाला था और साथ में तय किया अब देश के लिए करके दिखा दूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा यह भरोसा था कि मैं किसी भी स्थिति में मैच जिता सकता हूं. आखिरकार शाम होते-होते सिराज का यह भरोसा सच साबित हो गया. इस पूरी सीरीज में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज के कंधों पर अहम जिम्मेदारी थी और उन्होंने अपनी काबिलियत से इसे बखूबी निभाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »