भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने बड़ी सौगात दी है. दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया है.
राजधानी पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों क्रिकेटरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है.
इस दौरान आकाश दीप और मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO
आकाश दीप और मुकेश कुमार के अलावा 17 और खिलाड़ियों को भी विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र दिए गए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे.
समारोह में नियुक्ति पत्रों के साथ-साथ चयनित खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि भी प्रदान की गई. बिहार सरकार के अनुसार इस साल अब तक 106 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 3 शॉट... और समझिए क्यों वैभव सूर्यवंशी कोई आम 15 साल का लड़का नहीं
शुक्रवार को 19 खिलाड़ियों को नौकरी देकर सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपनी नीति को आगे बढ़ाया है. समारोह के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के दो तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार की रही, जिन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है.
आकाश दीप ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलकर 28 विकेट लिए हैं. वहीं मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट मैच खेलते हुए 7 विकेट झटके हैं.
अनिकेत कुमार