Afghanistan vs India 1st T20 Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार दबदबा देखने को मिला. अजमातुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया. भारत को जीत के लिए अब 157 रन बनाने होंगे.
इससे पहले महज 43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को बिना खाता खोले आउट कर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई.
इस विकेट के साथ ही बुमराह ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह टी20 प्रारूप में 350 विकेट पूरे करने वाले केवल तीसरे भारतीय और दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.
इस खास लिस्ट में युजवेंद्र चहल (396 विकेट) पहले और भुवनेश्वर कुमार (363 विकेट) दूसरे स्थान पर हैं. बुमराह अपने टी20 करियर में टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) और घरेलू स्तर पर गुजरात के लिए खेले हैं.
बुमराह के बाद अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी अफगान टीम को लगातार झटके दिए. दूसरा विकेट इब्राहिम जादरान के रूप में गिरा, जो 10 गेंदों में 11 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (13 रन) को आउट किया. स्कोर 41 तक पहुंचने पर अक्षर पटेल ने गुलबदिन नईब (2 रन) को और 43 के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने डारविश रसूली (2 रन) को आउट कर अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी.
बदला लेना चाहेगी अफगानिस्तान की टीम
जून में भारत के हाथों टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अफगानिस्तान की टीम इस टी20 सीरीज में हर हाल में अपनी किस्मत बदलना चाहेगी. इब्राहिम जादरान फुल-टाइम टी20 कप्तान के तौर पर अपनी पहली बड़ी परीक्षा के लिए तैयार हैं. वहीं, चोट से उबरकर तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की टीम में वापसी हुई है.
राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद, मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब जैसे दिग्गज भारतीय पिचों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और किसी भी पल मैच का रुख पलट सकते हैं.
भारत का रहा है दबदबा
टी20 इतिहास में भारत ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से राज किया है. दोनों के बीच खेले गए 9 मुकाबलों में से 8 में भारत ने जीत का परचम लहराया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. अफगानिस्तान को अब भी भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत की तलाश है.
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क