LIVE मैच में इस क्रिकेटर के साथ अनोखी घटना, कैप लेकर रफूचक्कर हुआ फैन, VIDEO

रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ शपागीजा क्रिकेट लीग के एक मैच में अनोखी घटना हुई. एक फैन मैदान में घुसा और उनके सिर से कैप छीनकर भाग गया. मैच में गुरबाज के बल्ले ने भी खूब रन उगले, लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा उसी पल की रही.

Advertisement
अफगानी बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ हुआ गजब का वाकया. (Photo: ICC/Getty Images) अफगानी बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ हुआ गजब का वाकया. (Photo: ICC/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

अफगानिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 के दौरान एक अनोखी घटना की वजह से सुर्खियों में आ गए. मिस ऐनक नाइट्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन अचानक मैदान में घुस आया और गुरबाज की टोपी (कैप) छीनकर भाग गया. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

यह घटना शुक्रवार (3 जुलाई) को खोस्त के रहमत वली मसरूर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई. एक दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे गुरबाज के पास पहुंचा. उसने बिना कुछ कहे गुरबाज की कैप उतारी और लेकर भाग निकला. इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ पाते, वह मैदान से दूर निकल चुका था.

इस पूरी घटना के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने गुस्सा करने के बजाय मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी. उनके साथी खिलाड़ी और मैच अधिकारी भी इस अजीब नजारे को देखते रह गए. गुरबाज के शांत स्वभाव की जमकर तारीफ हो रही है. अफगानिस्तान की घरेलू क्रिकेट में इस तरह मैदान में घुसकर किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी हरकत बहुत कम देखने को मिलती है.

कैप छिनने की इस घटना का रहमानुल्लाह गुरबाज के खेल पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 52 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. गुरबाज ने खालिद तनीवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई. तनीवाल ने 22 गेंदों में नाबाद 53 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

Advertisement

इससे पहले बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स की टीम सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई थी. मिस ऐनक नाइट्स की ओर से जियाउर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मुजीब उर रहमान ने भी 3 और नूरिस्तानी उमरजई ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. 115 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनक नाइट्स ने सिर्फ 9.4 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »