T20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ी IPL 2026 में अब तक उसी लय को बरकरार नहीं रख पाए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था और टीम के लगभग हर खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया था. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है. (Photo: PTI)
सैमसन की नई टीम, पुरानी समस्या
टी20 वर्ल्ड कप ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू सैमसन से IPL में बड़ी उम्मीदें थीं. चेन्नई के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन मैचों में महज 22 रन बनाए हैं, जो उनके कद के खिलाड़ी के हिसाब से बेहद कम है. टी 20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों में सैमसन ने 321 रन 80.25 के एवरेज से बनाए थे. (Photo: PTI)
हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन फीका
टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या IPL में संघर्ष कर रहे हैं. 2 मैचों में उन्होंने सिर्फ 27 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी केवल एक विकेट ही ले सके हैं. जबकि टी20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में उन्होंने 217 रन 27.12 के एवरेज और 160.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे. (Photo: PTI)
बुमराह का असर गायब!
टी20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट लेकर फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अब तक बेअसर रहे हैं. उन्होंने तीन मैच खेले हैं, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं. (Photo: PTI)
वरुण की जादुई गेंदबाजी बेअसर
आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज वरुण चक्रवर्ती IPL में अब तक विकेट के लिए तरसते दिखे हैं. उन्होंने दो मैच खेले हैं और एक भी सफलता हासिल नहीं की है. (Photo: PTI)
अभिषेक के फॉर्म पर ब्रेक
वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा IPL में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. तीन मैचों में उन्होंने 55 रन बनाए हैं, जो उनकी क्षमता के मुताबिक नहीं है. (Photo: PTI)
तिलक का बल्ला खामोश
टी20 वर्ल्ड कप में आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा में आए तिलक वर्मा IPL में अब तक संघर्ष करते दिखे हैं. तीन मैचों में उनके नाम सिर्फ 34 रन हैं. टी 20 वर्ल्ड के 9 मैचों में उन्होंने 207 रन 44* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर, 29.57 के एवरेज, 154.47 के स्ट्राइक रेट से आए थे. (Photo: PTI)