Commonwealth Games 2022: खिलाड़ियों की सेहत से खिलवाड़, कोविड होने के बावजूद फाइनल खेलने उतरी AUS क्रिकेटर

ताहिला मैक्गा ने कोविड-19 पॉजिटिव होने के बावजूद भारत के खिलाफ फाइनल मैच में भाग लिया. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में शायद पहला मामला है जब किसी खिलाड़ी ने कोविड -19 होने का पता चलने के बावजूद मुकाबले में भाग लिया. अब इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के फाइनल खेलने पर काफी सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
ताहिला मैक्ग्रा ताहिला मैक्ग्रा

aajtak.in

  • बर्मिंघम,
  • 08 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST
  • भारतीय महिला टीम ने जीता सिल्वर
  • ताहिला ने कोविड होने के बावजूद खेला मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है.रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार झेलनी पड़ी.

मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा सुर्खियों में रहीं. ताहिला मैक्गा ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था इसके बावजूद वह खेलने उतरीं.लमैकग्राथ को राष्ट्रगान के दौरान अपनी टीम के साथियों के साथ लाइन में खड़े होने के बजाय फेस मास्क पहने स्टैंड में अकेले बैठे देखा गया. हालांकि वह बिना मास्क लगाए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरीं.

Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेल के दौरान एक बयान में कहा कि मैकग्रा को भाग लेने की अनुमति देने से पहले उन्होंने एक टूर्नामेंट विशेषज्ञ टीम और मैच अधिकारियों से परामर्श किया था. राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'मैक्ग्रा में रविवार को कोविड के हल्के लक्षणों के बारे में टीम प्रबंधन को सूचित किया और बाद में वह पॉजिटिव पाई गईं. ताहिला का नाम ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में रखा गया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फाइनल में उसकी भागीदारी को मंजूरी दी थी.'

कुछ खास नहीं कर सकीं ताहिला

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में जब मेग लैनिंग को राधा यादव ने रन आउट किया तो मैक्ग्रा हमेशा की तरह चौथे नंबर पर आईं और बीच मैदान पर बैटिंग पार्टनर बेथ मूनी से बात की. दोनों ने एक दिन पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 56 रन जोड़े थे, जहां ऑस्ट्रेलिया ने किवी टीम को हराया था.

Advertisement

फाइनल मैच में ताहिला मैक्ग्रा हालांकि क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और दो रन बनाकर दीप्ति शर्माकी गेंद पर को राधा यादव को कैच थमा बैठीं. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शायद पहला मामला है जब किसी खिलाड़ी ने कोविड -19 होने का पता चलने के बावजूद मुकाबले में भाग लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »