3 साल से T20I से दूर थे, अब कप्तान बनकर लौटे... एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान

श्रीलंका ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी सेकंड स्ट्रिंग पुरुष टीम घोषित कर दी है. 30 साल के सहन अराचिगे को कप्तान बनाया गया है, जो तीन साल बाद फिर T20I कप्तानी करेंगे. टीम में निरोशन डिकवेला और चमिका करुणारत्ने जैसे अनुभवी खिलाड़ी लौटे हैं, जबकि चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.

Advertisement
30 साल के सहन अराचिगे को म‍िली कमान (Photo: AFP) 30 साल के सहन अराचिगे को म‍िली कमान (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलंबो ,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी सेकंड स्ट्रिंग पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है. 30 साल के सहन अराचिगे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वह करीब तीन साल बाद श्रीलंका की T20I टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

अराचिगे ने इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी श्रीलंका की कप्तानी की थी. उस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर बाहर कर दिया था. इसके बाद अराचिगे ने श्रीलंका के लिए एक भी T20I नहीं खेला.

Advertisement

एशियन गेम्स की टीम में इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा T20I सीरीज के सिर्फ दो खिलाड़ी थारिंदु रत्नायके और नुवान तुषारा शामिल हैं. चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर रहे बिनुरा फर्नांडो भी वापसी कर रहे हैं.

अनुभवी चमिका करुणारत्ने और निरोशन डिकवेला को भी टीम में जगह मिली है. डिकवेला ने अपना पिछला T20I मैच जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

टीम में चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. इनमें सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा, वानुजा सहान और गरुका संकेथ शामिल हैं.

ये है श्रीलंका की पूरी टीम: सहन अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुल्ले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंदु रत्नायके, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, दुशन हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और गरुका संकेथ.

Advertisement

क्यों उतारी सेकंड स्ट्रिंग टीम?
श्रीलंका के प्रमुख व्हाइट-बॉल खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को लंदन के केनिंग्टन ओवल में होना है.

वहीं एशियन गेम्स में श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. उसका क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर को खेला जाना है. सेमीफाइनल में किस टीम से मुकाबला होगा, यह अभी तय नहीं है. श्रीलंका चाहती तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में अपनी सेकंड स्ट्रिंग टीम उतार सकती थी, लेकिन उसने एशियन गेम्स के लिए अलग टीम भेजने का फैसला किया है.

महिला टीम ने जीता सिल्वर
श्रीलंका की महिला टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली टीम को भारत के खिलाफ फाइनल में 147 रन से हार मिली और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

2014 में जीता था गोल्ड
श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने एक दशक से ज्यादा समय पहले 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.अब तक पुरुष क्रिकेट सिर्फ तीन एशियन गेम्स एडिशन- 2010, 2014 और 2023 में शामिल रहा है. 2026 एशियन गेम्स को इसमें जोड़ने पर यह पुरुष क्रिकेट का चौथा संस्करण होगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »