Asian Games: एशियन गेम्स में बड़ा बदलाव, मनु भाकर के साथ अब पवन सहरावत बने फ्लैग बियरर, किट ने बदला प्लान

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग बियरर को लेकर आखिरी वक्त पर बदलाव हुआ है. शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत यह जिम्मेदारी निभाएंगे. तूर की आधिकारिक किट समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते वह सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाएंगे. मनु भाकर के साथ सहरावत भारतीय दल की अगुवाई करेंगे.

Advertisement
ओपनिंग सेरेमनी से तूर बाहर, कबड्डी स्टार पवन सहरावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Photo: PTI) ओपनिंग सेरेमनी से तूर बाहर, कबड्डी स्टार पवन सहरावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नागोया ,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत के फ्लैग बियरर में आखिरी वक्त पर बदलाव हो गया है. दिग्गज शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह अब कबड्डी स्टार पवन सहरावत भारतीय दल की अगुवाई करेंगे. तूर को मनु भाकर के साथ भारत का फ्लैग बियरर बनाया गया था.

30 साल के पवन सहरावत पिछली एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे. अब उन्हें तूर की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. चीफ-डे-मिशन सहदेव यादव ने PTI को इसकी पुष्टि की.

Advertisement

तूर ने बताया कि उनकी आधिकारिक किट अभी भारत में ही है. उन्हें बताया गया है कि किट दोपहर 3 बजे (19 स‍ितंबर) नागोया एयरपोर्ट पहुंचेगी. ऐसे में एयरपोर्ट से किट लेकर ओपनिंग सेरेमनी के वेन्यू तक समय पर पहुंचना मुश्किल होगा.

तूर ने कहा- मैंने IOA को बता दिया है कि मैं ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आ रहा हूं. उन्होंने यह भी बताया कि एथलेटिक्स टीम के किसी खिलाड़ी को अब तक किट नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: एश‍ियन गेम्स 2026 के लिए ₹700 करोड़ से ज्यादा खर्च, 310 डेब्यूटेंट... भारत की नजर 106 मेडल के रिकॉर्ड पर

तूर के मुताबिक, अगर उन्हें फ्लैग बियरर बनाए जाने की जानकारी शुक्रवार से पहले मिल जाती, तो उनके कोच कुछ इंतजाम कर सकते थे. उनके कोच एक दिन पहले ही नागोया पहुंचे थे और किट उनके लिए ले सकते थे.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ... भारत के सामने बांग्लादेश, पाकिस्तान-श्रीलंका भी भिड़ेंगे

Advertisement

एथलेटिक्स टीम अभी त्सुकुबा में
भारतीय एथलेटिक्स टीम 13 सितंबर से टोक्यो के पास यूनिवर्सिटी ऑफ त्सुकुबा में अनुकूलन शिविर (acclimatisation camp) में हिस्सा ले  रही है. टीम 21 सितंबर को नागोया पहुंचेगी, जबकि एथलेटिक्स इवेंट्स 23 सितंबर से शुरू होने हैं. ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में तूर की गैरमौजूदगी के बाद अब पवन सहरावत मनु भाकर के साथ भारतीय दल का तिरंगा थामेंगे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »