Asian Games शुरू होने से 10 दिन पहले जापान में हाहाकार! शहर में आई बाढ़, करीब 400 एथलीट फंसे...अब आगे क्या?

एशियन गेम्स शुरू होने में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है. लेकिन इससे पहले ही जपान के नागोया शहर से एक बुरी खबर सामने आ रही है. बाढ़ के कारण शहर के हालात बुरे हैं, ऐसे में खेल के आयोजन को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
बाढ़ से शहर का हाल बेहाल. (PHOTO: Reuters/AFP) बाढ़ से शहर का हाल बेहाल. (PHOTO: Reuters/AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

जापान के नागोया शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है. एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने में महज 10 दिन का समय बचा है, लेकिन उससे ठीक पहले नागोया शहर में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है. 

सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सड़कों पर पानी भर गया है, गाड़ियां डूब गई हैं. इतना ही नहीं खेल के मैदानों के आसपास भी सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. सामने आए वीडियो में हालात काफी चिंताजनक दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते शहर में लेवल-5 का फ्लड अलर्ट जारी करना पड़ा. एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे फिलीपींस समेत कई देशों के करीब 400 एथलीटों और स्टाफ को एहतियातन सुरक्षित और ऊंची जगहों पर ले जाया गया. 

खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया 

ये सभी खिलाड़ी शिपिंग कंटेनरों से बनाए गए अस्थाई घरों में ठहरे हुए थे. शहर में इतनी बड़ी आफत के बावजूद नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने लोगों और खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई. उन्होंने साफ कहा कि सभी एथलीट पूरी तरह सुरक्षित हैं. कुछ वेन्यू की छतों से पानी टपकने की शिकायतें जरूर आई हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. 

एशियन गेम्स को लेकर मेयर ने किया बड़ा दावा

मेयर का दावा है कि एशियन गेम्स अपने तय समय पर ही होंगे और तैयारियों को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है. इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भी भारत की 503 सदस्यीय टीम के लिए शानदार विदाई समारोह आयोजित किया. कई भारतीय खिलाड़ी पहले ही जापान पहुंच चुके हैं या अपनी तैयारियों के आखिरी दौर में हैं. 

Advertisement

पिछली बार भारत का रहा था ऐसा प्रदर्शन

पिछली बार यानी साल 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने 106 मेडल जीतकर इतिहास रचा था. यह भारत का एशियन गेम्स का अब तक सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा था. लिहाजा साल 2026 में भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर और अधिक मेडल अपने नाम करना चाहेंगे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »