श्रीलंका के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 62 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 270 रनों की दमदार पारी खेलकर ईस्ट जोन को 708 रन तक पहुंचाया. किशन दलीप ट्रॉफी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं.