एशियन गेम्स में भारत ने जड़ा मेडल का 'सिक्सर', हिमांशु ढिल्लों को सिल्वर, रुद्रांक्ष पाटिल भी ब्रॉन्ज जीत छाए

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया है. चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हिमांशु ने 252.4 अंक, जबकि रुद्रांक्ष ने 230.9 अंक हासिल किए.

Advertisement
एशियन गेम्स में भारत का जलवा, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज (Photo: NRAI) एशियन गेम्स में भारत का जलवा, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज (Photo: NRAI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नागोया,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 21 सितंबर (सोमवार) को पुरुषों की मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने ब्रॉन्ज पदक जीता. चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल हासिल किया.

फाइनल में शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया. हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक जुटाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं रुद्रांक्ष पाटिल 230.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शूटिंग में भारत का एक और धमाका... रुद्रांक्ष-हिमांशु-पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर

भारत के लिए एक और शानदार शूटिंग प्रदर्शन

हिमांशु और रुद्रांक्ष इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की तिकड़ी ने टीम इवेंट में 1890.1 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता था. चीन ने गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने ब्रॉन्ज हासिल किया था.

अब इंडिविजुअल इवेंट में भी हिमांशु और रुद्रांक्ष ने पोडियम पर जगह बनाकर भारत की शूटिंग में पदकों की झड़ी जारी रखी है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक संख्या 6 हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: 13 साल की इस तैराक ने रचा इतिहास... जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा एशियन गेम्स रिकॉर्ड

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement