एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने पहुंचे जय शाह के सामने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने झुककर पैर छुए और आशीर्वाद लिया. कैमरे में कैद हुआ यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वैभव फाइनल में 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर भारत की जीत का हिस्सा बने.